लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः CRPF के कैंप के ऊपर मंडराया ड्रोन, सुरक्षाबल हुए सतर्क, बीजापुर में डिफ्यूज किए IED विस्फोटक

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 19, 2019 16:09 IST

छत्तीसगढ़ः बस्तर के आई पी सुंदरराज ने बताया है कि पुलिस ने मंगलवार (19 नवंबर) को बीजापुर के गंगालुर गाँव के एक बाजार में तीन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किए हैं, जिन्हें सुरक्षाबलों द्वारा सुरक्षित रूप से डिफ्यूज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सल हिंसा से सबसे बुरी तरह प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के शिविर के ऊपर ड्रोन मंडराते हुए देखा गया है। यह ड्रोन सोमवार शाम पौने सात बजे मंडराते हुए देखे हैं।

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सल हिंसा से सबसे बुरी तरह प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के शिविर के ऊपर ड्रोन मंडराते हुए देखा गया है। सीआरपीएफ की ओर से बताया गया है कि यह ड्रोन सोमवार शाम पौने सात बजे मंडराते हुए देखे हैं। इस में सुरक्षाबल अलर्ट हो गए हैं। 

इधर, बस्तर के आई पी सुंदरराज ने बताया है कि पुलिस ने मंगलवार (19 नवंबर) को बीजापुर के गंगालुर गाँव के एक बाजार में तीन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किए हैं, जिन्हें सुरक्षाबलों द्वारा सुरक्षित रूप से डिफ्यूज किया गया। वहीं, इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

बताया जा रहा है कि माओवादियों के ड्रोन उड़ाने और उसके संचालन की घटना के हाल में सामने आने के बाद वामपंथी चरमपंथ प्रभावित राज्यों में तैनात सुरक्षाबलों निर्देश दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि जैसे ही इलाके में ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दे उसे तुरंत गोली मारकर नीचे गिराया जाए। 

बताया जा रहा है कि ड्रोन देखे जाने के बाद खुफिया एजेंसियां खास तौर पर दो शिविरों को लेकर चिंतित हैं जहां ड्रोन देखे गए। यह दोनों शिविर नक्सल प्रभाव वाले इलाके में हैं जहां समुचित सड़क संपर्क नहीं है और नियमित रूप से इसके आसपास सशस्त्र माओवादियों की आवाजाही देखी गई है क्योंकि इस इलाके की सीमा ओडिशा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के जंगल से सटे इलाकों से लगती है।

एजेंसियों को शक है कि नक्सलियों ने हाल में ये छोटे ड्रोन हासिल किए हैं, जिनका उद्देश्य सुरक्षाबलों के शिविरों से जुड़ी जानकारियां हासिल करना, उनकी गतिविधियों पर नजर रखना आदि है।

टॅग्स :सीआरपीएफछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी