लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर से तेलंगाना जा रहा CRPF का जवान लापता, नहीं मिल रहा कोई सुराग, फोन भी बंद

By विनीत कुमार | Updated: February 23, 2019 10:09 IST

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीआरपीएफ जवान से फोन के जरिये भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर से तबादले के बाद अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने तेलंगाना जा रहे सीआरपीएफ के एक जवान के बीच रास्ते से लापता हो जाने की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार जवान ट्रेन से लापता हुआ और फिलहाल उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस सिलसिले में सीआरपीएफ एएसआई अर्जुन दुबे की ओर से एक शिकायत दर्ज कराई गई है। अर्जुन तेलंगाना जा रही टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सिकंदराबाद जिले के रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एसपी अशोक ने एएनआई को बताया, 'हमें शिकायत मिली है। 14 सदस्यों वाली टीम का ट्रांसफर जम्मू-कश्मीर से तेलंगाना हुआ था। 19 फरवरी को उन्होंने दिल्ली से तेलंगाना एक्सप्रेस पकड़ी और 20 तारीख को वे सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। सीआरपीएफ के 13 जवान उतरे लेकिन जम्मू-कश्मीर के रहने वाले संदीप कुमार लापता हैं। सभी ने कुछ देर उनका इंतजार किया और फिर वे हकिपेट सीआरपीएफ क्वॉर्टर में रिपोर्ट करने के लिए निकल गये।' 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीआरपीएफ जवान से फोन के जरिये भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। सिंकदराबाद जीआरपी इंस्पेक्टर के रेड्डी के अनुसार संदीप अपने साथियों के साथ 19 फरवरी को रात 11 बजे तक संपर्क में थे। जीआरपी ने लापता हुए जवान को लेकर जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :सीआरपीएफतेलंगानाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस