लाइव न्यूज़ :

सामुदायिक हॉलों पर सीआरपीएफ का कब्जा जम्मू-कश्मीर में भाजपा के दावे की पोल खोलता है : तारिगामी

By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:22 IST

Open in App

श्रीनगर, सात नवंबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने रविवार को कहा कि श्रीनगर में सामुदायिक सभागारों पर सीआरपीएफ के कब्जे और कश्मीर में नये सुरक्षा बंकरों के निर्माण ने केंद्रशासित प्रदेश में स्थिति सामान्य होने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दावे की “हवा निकाल दी” है।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के काजीगुंद के कुंद इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तारिगामी ने कहा कि श्रीनगर में हर कोने पर सुरक्षा बंकर बनाए जा रहे हैं और घाटी में अर्द्धसैनिक बलों की नयी कंपनियों को बुलाया गया है।

उन्होंने कहा, “स्थिति इस स्तर पर पहुंच गई है जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अतिरिक्त जवानों को विवाह सभागारों में तैनात किया जा रहा है जो यहां के लोगों के लिए एकमात्र निजी स्थान बचा था। सीआरपीएफ द्वारा विवाह हॉलों तक को अपने कब्जे में ले लेने और घाटी में नए सुरक्षा बंकरों के निर्माण से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के तहत भूतपूर्व राज्य के विशेष दर्जे को असंवैधानिक रूप से निरस्त करने के बाद भाजपा सरकार के 'सामान्य स्थिति' के दावों की हवा निकल गई है।”

उनकी टिप्पणी यहां शहर में अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ द्वारा कुछ सामुदायिक सभागारों या विवाह हॉल पर कब्जा किए जाने की खबरों के बाद आई है। हाल ही में आतंकवादी हमले बढ़ जाने के बाद श्रीनगर में सुरक्षा बलों की मौजूदगी को मजबूत किया गया है।

हालांकि, सीआरपीएफ ने कहा है कि आवश्यकता को देखते हुए घाटी से अतिरिक्त जवानों को शहर में तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?