लाइव न्यूज़ :

अरूणाचल प्रदेश के सुदूर गांव में भीड़ ने चुनाव संबंधी मुद्दों को लेकर सरकारी कार्यालयों में आग लगायी

By भाषा | Updated: December 11, 2020 20:40 IST

Open in App

ईटानगर, 11 दिसंबर अरूणाचल प्रदेश के एक सुदूर गांव में दशकों से रह रहे असम राइफल्स के पूर्व कर्मी द्वारा पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के खिलाफ शुक्रवार को एक छात्र संगठन के सदस्यों ने सरकारी कार्यालयों में आग लगा दी और एक थाने में तोड़फोड़ की। एक अधिकारी ने यह सूचना दी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चांगलांग जिले के विजयनगर में यह घटना घटी, इस गांव में असम राइफल्स के पूर्व कर्मी 1960 के दशक के प्रांरभ से रह रहे हैं। ये लोग वैसे तो मूल रूप से राज्य के बाहर के हैं लेकिन वे अब स्थानीय जनसंख्या में बहुसंख्यक हैं।

अधिकारी ने बताया कि योबिन स्टूडेंट्स यूनियन की अगुवाई में करीब 400 लेागों ने पुलिस के अतिरिक्त सहायक आयुक्त (विशेष शाखा) के कार्यालयों, डाक घर में आग लगा दी तथा स्थानीय थाने में तोड़फोड़ की।

पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि भीड़ ने नागरिक हेलीपैड को भी नुकसान पहुंचाया।

वैसे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सिंह ने कहा, ‘‘ वे समीप के गांधीग्राम इलाके से आये। उनके हाथों में दाओस (धारदार हथियार), लाठियां, तीर-धनुष थे। उन्होंने अपनी मांगें तत्काल माने जाने की मांग करते हुए सरकारी संपत्तियों में आग लगा दी।’’

प्रदर्शनकारियों की मांगों में क्षेत्र में रह रहे असम राइफल्स के पूर्व कर्मियों को मिले चुनाव में भाग लेने के अधिकार को रद्द करना और उन्हें तत्काल वापस भेजा जाना शामिल थे।

सिंह ने कहा, ‘‘ स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। चांगलांग के पुलिस अधीक्षक मिहिन गांबो की अगुवाई में करीब 30 पुलिसकर्मी क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए डेरा डाले हुए हैं तथा और पुलिस बल भेजे जा रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि तिराप, चांगलांग और लोंगडिंग क्षेत्र के उपमहानिरीक्षक किमे कामिंग को हेलीकॉप्टर से विजयनगर पहुंचाया गया जबकि पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) चुखू अपा के नेतृत्व में एक पुलिस दल रास्ते में है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ये वरिष्ठ अधिकारी अगले कुछ दिनों तक विजयनगर में डेरा डालेंगे।’’

विजयनगर सड़क मार्ग से अन्य क्षेत्रों से नहीं जुड़ा है और वह तीन ओर से म्यामांर से घिरा है। इन क्षेत्रों में 55 फीसद जनसंख्या असम राइफल्स के सेवानिवृत कर्मियों की है और बाकी लिसू लोग हैं जिन्हें योबिन जनजाति भी कहा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

भारत अधिक खबरें

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई