कर्नाटक सरकार पर संकटः एचडी देवगौड़ा बोले- कांग्रेस के तेवर बदले, कभी भी हो सकते हैं मध्यावधि चुनाव!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 21, 2019 01:12 PM2019-06-21T13:12:28+5:302019-06-21T13:12:28+5:30

जनता दल सेकुलर प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद बदले कांग्रेस पार्टी के तेवर। उन्होंने कहा कि पता नहीं यह सरकार कब तक टिकेगी।

Crisis on the Karnataka Government: HD Deve Gowda says - Change of Congress can be anytime, Mid-term elections! | कर्नाटक सरकार पर संकटः एचडी देवगौड़ा बोले- कांग्रेस के तेवर बदले, कभी भी हो सकते हैं मध्यावधि चुनाव!

कर्नाटक सरकार पर संकटः एचडी देवगौड़ा बोले- कांग्रेस के तेवर बदले, कभी भी हो सकते हैं मध्यावधि चुनाव!

Highlightsजनता दल सेकुलर के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने कर्नाटक सरकार पर खतरा जताया है।देवगौड़ा ने कहा कि वह पहले भी सूबे में जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन के समर्थन में नहीं थे।

पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेकुलर के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने कर्नाटक सरकार पर खतरा जताया है। उन्होंने कहा कि मैं कह नहीं सकता कि यह सरकार कब तक टिकेगी। प्रदेश में कभी भी मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। देवगौड़ा के इस बयान से प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है।

देवगौड़ा ने कहा कि वह पहले भी सूबे में जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन के समर्थन में नहीं थे। देवगौड़ा ने कहा कि कांग्रेस वाले उनके पास आए थे और गठबंधन का निवेदन किया था। उन्होंने कहा था कि किसी भी हाल में आपका बेटा मुख्यमंत्री रहेगा लेकिन मुझे नहीं पता था कि उनके नेताओं में ही सहमति नहीं है।

देवगौड़ा के इस बयान के बाद दोनों तरफ से गठबंधन खत्म करने की बात उठ रही है। इससे पहले कर्नाटक में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पार्टी नेतृत्व को सलाह दी थी कि जेडीएस से गठबंधन खत्म कर लिया जाए। अब देवगौड़ा ने भी साफ शब्दों में कहा कि गठबंधन खत्म हो सकता है और प्रदेश में मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं।

देवगौड़ा ने कहा कि वे पूरे 5 साल सरकार का समर्थन करेंगे लेकिन अब उनका व्यवहार देखिए।

आपको बता दें अभी हाल ही कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी की सरकार ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार किया था। जिसमें दो निर्दलीय विधायक आर शंकर और एस नागेश ने मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। आर शंकर ने कांग्रेस की ओर से और नागेश ने जेडीएस की ओर से मंत्री पद की शपथ ली थी। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार है।

Web Title: Crisis on the Karnataka Government: HD Deve Gowda says - Change of Congress can be anytime, Mid-term elections!

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे