लाइव न्यूज़ :

बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी सत्ताधारी दल के नेताओं से भी मांगने लगे हैं रंगदारी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2023 15:20 IST

राज्य में रंगदारी मांगने के कई मामले सामने आए हैं। इसके पहले भी कई नेताओं से रंगदारी मांगने की खबर सामने आ चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए अपराधी नेताओं ने रंगदारी मांग रहे हैंसांसद सुनील कुमार पिंटू से 2 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है

पटना: बिहार में बेखौफ अपराधियों के खौफ में सत्ताधारी दल के नेता भी रहने को मजबूर हैं। आम लोगों की बात को अगर छोड दिया जाए तो अब सत्ताधारी दल के विधायक-सांसदों से भी अपराधी रंगदारी मांगी जाने लगी है।

इसी कड़ी में सत्ताधारी दल जदयू के सीतामढ़ी से सांसद सुनील कुमार पिंटू से 2 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके पहले पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज से भाजपा विधायक रश्मि वर्मा को फोन पर धमकी देते हुए 25 लाख की रंगदारी मांगी गई थी।

इस संबंध में सांसद सुनील कुमार पिंटू ने पटना के शास्त्री नगर थाना में लिखित शिकायत की है। अपने आवेदन में सीतामढ़ी सांसद सुनील कुमार पिंटू ने लिखा है कि उनके मोबाइल नंबर पर पिछले 10 दिनों से दो मोबाइल नंबर से एडिट किया हुआ फोटो और वीडियो भेजकर परेशान किया जा रहा है और दो करोड़ की रंगदारी मांगी जा रही है।

रंगदारी नहीं देने पर फोटो और वीडियो को वायरल करने और गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। उन्हें दो मोबाइल नंबर से फोन आ रहा है। सुनील कुमार पिंटू से रंगदारी मांगने वाली युवती है। युवती ने रुपये नहीं देने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी है।

धमकी देने वालों में युवती के अलावा कई अन्य लोग भी शामिल हैं। सासंद ने बताया कि रंगदारी की मांग करने वालों ने कहा है कि अगर वे रुपये नहीं देंगे तो उनके वीडियो और फोटो को इंटरनेट और परिवार वालों के बीच वायरल कर दिया जाएगा। सांसद के द्वारा दिए गए आवेदन के बाद  साइबर सेल की टीम संबंधित मोबाइल नंबर की पहचान में जुट गई है।

वहीं मामला दर्ज होने के बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस ने केस की तफ्तीश शुरू कर दी है। उन सभी कॉल की जांच की जा रही है, जिससे सांसद को धमकी भरे कॉल आए हैं। पुलिस ने सभी नंबरों का टावर लोकेशन निकाला है। उल्लेखनीय है कि राज्य में रंगदारी मांगने के कई मामले सामने आए हैं। इसके पहले भी कई नेताओं से रंगदारी मांगने की खबर सामने आ चुकी है।

इसके साथ ही अपहरण, हत्या और बलात्कार के तो मामले पूछने हीं क्या? लेकिन जो मामले रंगदारी के सामने आए हैं वह बेहद चौंकानेवाले हैं। जिनसे भी रंगदारी की रकम मांगी गई है कोई भी कम रसूख वाले नहीं है वह या तो नेता हैं या व्यापारी या फिर सरकारी बाबू, डाक्टर हैं या फिर बालू घाट के संचालक सबको टारगेट पर रखा गया है।

ऐसा नहीं है कि ये सब एक जिले में हो रहा है। बिहार का कोई हिस्सा इससे अछूता नहीं रहा है। हालांकि पुलिस ने इन मामलों में गिरफ्तारियां भी की हैं और इसे निपटाने का दावा भी किया है। लेकिन जिस तरह से अपराध के मामले बढ़ रहे हैं, वह सच में चिंता का विषय है।

बिहार में 90 के दशक की तरह अपहरण की घटनाओं ओर रंगदारी मामले की वारदातों में तेजी आई है। महागठबंधन की सरकार के गठन के बाद से ऐसा ही कुछ बिहार में होने लगा है।

पूरे प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं। पुलिस- प्रशासन पर लोगों का भरोसा कम होता जा रहा है। आए दिन यहां पूरे प्रदेश से लूट, हत्या, बलात्कार और अपहरण की खबरें आम हो गई हैं।

टॅग्स :बिहारजेडीयूBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा