लाइव न्यूज़ :

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा BJP में हुईं शामिल, गुजरात में जॉइन की पार्टी

By स्वाति सिंह | Updated: March 4, 2019 08:08 IST

पिछले वर्ष रीवाबा करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष के रूप में शामिल हुई थीं। उस समय उन्होंने राजनीति से जुड़ने को लेकर कहा था कि इसपर कोई फैसला नहीं लिया है।'

Open in App

भारतीय क्रिकेट टीम के रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा रविवार को बीजेपी में शामिल हुईं। गुजरात के कृषि मंत्री आर सी फलदू और सांसद पूनम माडम की ने उनका पार्टी में स्वागत किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव लेकर पूछे गए एक सवाल पर रीवाबा ने बताया कि बीजेपी एक लोकतांत्रिक पार्टी है और यहां के सभी फैसले पार्टी के हाईकमान ही लेंगे। उन्होंने कहा 'अगर बीजेपी उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपती है तो वह उसे निभाने के लिए तैयार हैं।'

पिछले वर्ष रीवाबा करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष के रूप में शामिल हुई थीं। उस समय उन्होंने राजनीति से जुड़ने को लेकर कहा था कि इसपर कोई फैसला नहीं लिया है।'

मई 2018 में रीवाबा जडेजा चर्चा में आईं थीं, जब एक पुलिस कॉन्सटेबल ने जामनगर में उन्हें चांटा मारा था। जिसमें बताया गया था कि उनकी कार ने उस कांस्टेबल की बाइक को टक्कर मार दी थी। 

बता दें कि दिल्ली में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। साल 2016 में रीवाबा की रवींद्र जडेजा की शादी हुई थी। दोनों की एक बच्ची भी है। वे मूलरूप से जूनागढ़ के केशोद की रहने वाली हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावगुजरातरवींंद्र जडेजाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

क्रिकेटसर जडेजा की गेंद और चौके-छक्के की बारिश, नेट पर वैभव सूर्यवंशी ने कूटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया