केरल के मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में माकपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, दो घायल

By भाषा | Published: September 14, 2021 01:33 PM2021-09-14T13:33:46+5:302021-09-14T13:33:46+5:30

CPI-M and BJP workers clash in Kerala CM's constituency, two injured | केरल के मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में माकपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, दो घायल

केरल के मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में माकपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, दो घायल

कन्नूर, 14 सितंबर केरल की सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच धारादमोम के मेलुर में झड़प हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए।

धारादमोम मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का निर्वाचन क्षेत्र है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात को झड़प हुई थी और अभी स्थित नियंत्रण में है।

भाजपा कार्यकर्ता धनराज के हाथ और छाती में गंभीर चोट आई है और अभी कोझिकोड के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। माकपा कार्यकर्ता मनीष को सहकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: CPI-M and BJP workers clash in Kerala CM's constituency, two injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे