लाइव न्यूज़ :

बूस्टर डोज: कोविडशील्ड वैक्सीन का रेट घटा, 600 रुपये की जगह 225 रुपये की गई कीमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2022 16:10 IST

 निजी अस्पतालों में कोविडशील्ड वैक्सीन (बूस्टर डोज) की कीमत 600 रुपये की अपेक्षा 225 रुपये करने का निर्णय लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने दी जानकारी केंद्र सरकार के साथ चर्चा के बाद घटाई गई बूस्टर डोज की कीमत

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण से जंग जारी है। 10 अप्रैल से 18 साल से अधिक उम्र के सभी वयस्कों के लिए प्राइवेट अस्पतालों में प्रीकॉशन डोज उपलब्ध रहेगी। निजी अस्पतालों में कोविडशील्ड वैक्सीन (बूस्टर डोज) की कीमत 600 रुपये की अपेक्षा 225 रुपये करने का निर्णय लिया गया है। वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने इसकी जानकारी दी है। 

शनिवार को अदार पूनावाला ने कहा है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से बढ़ाकर 225 रुपये करने का फैसला किया है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार के साथ चर्चा के बाद, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने निजी अस्पतालों के लिए कोविडशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से 225 रुपये प्रति खुराक को संशोधित करने का निर्णय लिया है। हम सभी 18+ आयु के वयस्कों के लिए प्रीकॉशन डोज देने के केंद्र के इस फैसले की एक बार फिर सराहना करते हैं।"

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को कोविडशील्ड की प्रीकॉशन डोज की निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये की कीमत तय की गई थी, लेकिन अब इसकी कीमत घटाकर 225 रुपये की गई है। रविवार से यह डोज निजी अस्पतालों में 18+ आयु के वयस्क यह बूस्टर डोज ले सकेंगे। कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके वयस्कों के लिए बूस्टर डोज उपलब्ध रहेगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार जिन लोगों को दूसरी खुराक लिए हुए 9 महीनों से ज्यादा हो गया है, वो बूस्टर यानि प्रीकॉशन डोज ले सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी बताया है कि पहले और दूसरे डोज के लिए फ्री में सरकारी वैक्सीनेशन सेंटरों टीकाकरण कार्यक्रम जारी रहेगा। फिलहाल, बूस्टर डोज लेने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ेगा।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसअदार पूनावाला
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्रिकेट105 मिलियन डॉलर मूल्य?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदेंगे अदर पूनावाला?, विजय किरागंदूर की कंपनी होम्बले फिल्म्स भी दौड़ में शामिल

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो