लाइव न्यूज़ :

कोविशील्ड की दो डोज के मध्य कम हो सकता है गैप, केंद्र 45 साल से अधिक आयु वालों के लिए ले सकता है फैसला

By अभिषेक पारीक | Updated: August 5, 2021 22:15 IST

कोविशील्ड वैक्सीन की दो डोज के बीच के गैप को केंद्र सरकार जल्द ही कम कर सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए दो से चार हफ्ते में इसे लेकर फैसला कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविशील्ड वैक्सीन की दो डोज के बीच के अंतर को केंद्र सरकार जल्द ही कम कर सकती है।सरकार 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए दो से चार हफ्ते में इसे लेकर फैसला कर सकती है।कोविशील्ड की दो डोज के मध्य फिलहाल 12 से 16 हफ्ते का अंतर रखा जाता है।

कोविशील्ड वैक्सीन की दो डोज के बीच के गैप को केंद्र सरकार जल्द ही कम कर सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए दो से चार हफ्ते में इसे लेकर फैसला कर सकती है। हालांकि निर्णय वैज्ञानिक आधार पर ही किया जाएगा। लाइव मिंट के एक इंटरव्यू में कोविड-19 वर्किंग गु्रप के चेयरमैन डॉ. एनसी अरोड़ा ने यह बात कही है। 

कोविशील्ड की दो डोज के मध्य का अंतर फिलहाल 12 से 16 हफ्ते का है। हालांकि कोविशील्ड की वैक्सीन आने के बाद शुरुआत में तय अंतर चार से छह सप्ताह का था। जिसे पहली बार बढ़ाकर चार से आठ सप्ताह और उसके बाद में 12 से 16 हफ्ते किया गया। 

केंद्र सरकार के इस फैसले को वैक्सीन के कमी से जोड़कर देखा गया था। हालांकि सरकार ने इससे इनकार किया था। सरकार ने विशेषज्ञों के हवाले से कहा था कि वैक्सीन की दोनों डोज के मध्य ज्यादा गैप होने से एंटीबॉडी ज्यादा बनती है। 

वहीं कई विशेषज्ञों ने भी कहा था कि वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद लोगों में ज्यादा एंटीबॉडी जनरेट होती है, ऐसे में दूसरी डोज ज्यादा अंतराल पर दी जानी चाहिए। हालांकि सरकार के अंतराल बढ़ाने के बाद एक नई स्टडी ने अलगा दावा किया था और बताया था कि कोविशील्ड की पहली डोज से ज्यादा एंटीबॉडीज बनने के बारे में अनुमान सही नहीं था। 

बता दें कि देश में फिलहाल कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तीन तरह की वैक्सीन लोगों को दी जा रही है। इनमें कोविशील्ड के साथ ही कोवैक्सीन और स्पूतनिक भी शामिल है। देश में तीसरी लहर बहुत जल्द ही आने की आशंका जताई जा रही है, ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की खुराक देकर इम्युनिटी बढ़ाई जा सकती है। 

टॅग्स :कोविशील्‍डकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप