लाइव न्यूज़ :

कोरोना पर हाईकोर्ट सख्त, निपटने को क्या हुई तैयारी, 8 दिसंबर तक रिपोर्ट दे बिहार सरकार

By एस पी सिन्हा | Updated: November 26, 2020 21:11 IST

कोरोना टेस्ट में लगभग 40 फीसदी रिपोर्ट सही नहीं होते हैं. उन्होंने कोर्ट को बताया कि प्रधानमंत्री के पास जो कोरोना के आरटी पीसीआर मशीन की रिपोर्ट गई है, उसमें बिहार 15 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे है.

Open in App
ठळक मुद्दे पूरा ब्योरा 8 दिसंबर तक पेश करने का निर्देश दिया है. करोना जांच के मामले में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था.पटना के कई इलाकों में मास्क की जांच की गई.

पटनाः बिहार में चुनाव के वक्त कोरोना संक्रमितों की संख्या में आई गिरावट और उसके बाद संक्रमितों की संख्या में हो रहे ईजाफे ने लोगों की चिंतायें बढ़ा दी हैं.

ऐसे में राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर अब पटना पटना हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है. कोर्ट ने बिहार सरकार से महामारी को नियंत्रित करने के लिए की जा रही कार्रवाई का पूरा ब्योरा 8 दिसंबर तक पेश करने का निर्देश दिया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार सिंह व अन्य की याचिकाओं पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए कहा कि बिहार में करोना का नहीं होना मात्र मिथ हैं. याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दीनू कुमार ने कोर्ट को बताया कि राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सिटी स्कैन और एमआरआई मशीन, स्वयं का न होकर पीपीपी मोड पर है. इस कारण से मरीजों को पैसे खर्च कर टेस्ट कराने होते हैं. उन्होंने कोर्ट को बताया कि कोरोना टेस्ट में लगभग 40 फीसदी रिपोर्ट सही नहीं होते हैं.

उन्होंने कोर्ट को बताया कि प्रधानमंत्री के पास जो कोरोना के आरटीपीसीआर मशीन की रिपोर्ट गई है, उसमें बिहार 15 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे है. राज्य में इन मशीनों की काफी कमी हैं और साथ ही टेस्ट भी काफी कम संख्या में हो रहे हैं. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने 60 वर्ष के अधिक आयु के लोगों के करोना जांच के मामले में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था.

इस मामले में अगली सुनवाई 8 दिसंबर को की जाएगी.यहां बता दें कि कोरोना के मामले दिन व दिन राज्य में गहराते जा रहे हैं. मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. ऐसी परिस्थिति में इसे नियंत्रित करना आवश्यक हो गया है. पिछले दिनों 48 घंटों में 12 लोगों की मौत हो गई थी. जिसके बाद राज्य सरकार पर ये सवाल उठने लगा था कि क्या टेस्टिंग सही नहीं हो रही या चिकित्सीय व्यवस्था फेल होती जा रही है?

जाहिर है कोरोना को लेकर पूरे देश में मामले बढ़ते देख पीएम मोदी ने भी देश के 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों का साथ बैठक कर इस पर सख्ती दिखाने को कहा था. इसबीच कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पटना जिला प्रशासन में मास्क जांच अभियान तेज कर दिया है. इसके मद्देनजर कई लोगों से अब तक लाखों रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है.

इसी कड़ी में आज राजधानी पटना के कई इलाकों में मास्क की जांच की गई. मास्क का उपयोग न करने पर डाकबंगला चौक के कई दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया, वहीं तनिष्क शो रूम समेत कई दुकानें सील कर दी गई. इसे तीन दिनों के लिए सील किया गया है.

जिला प्रशासन के निर्देश पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. एसडीएम सदर और एएसपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में मास्क चेकिंग की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से मास्क नहीं पहनने वालों के बीच हड़कंप मच गया है.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाबिहार में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाहाई कोर्टनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी