लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 70 साल की एक महिला की मौत, दिल्ली से सोलन आई थी घूमने

By भाषा | Updated: April 3, 2020 16:46 IST

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 45 लोगों का पता लगाया है जो महिला से मिले थे। इनमें महिला के पति, दिल्ली से आए पांच रिश्तेदार और फैक्टरी में काम करने वाले 33 कर्मचारी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोलन में पति के साथ एक गेस्ट हाउस में रूकी दिल्ली की 70 वर्षीय महिला की कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गयी।31 मार्च को महिला तेज बुखार होने पर एक निजी क्लीनिक में गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे दवा दी और घर में ही पृथक रहने को कहा।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सोलन में पति के साथ एक गेस्ट हाउस में रूकी दिल्ली की 70 वर्षीय महिला की कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गयी। सोलन के पुलिस उपायुक्त के.सी. चमन ने शुक्रवार को पीटीआई..भाषा को बताया कि पहले इस महिला के संक्रमित होने की सूचना नहीं थी।

बद्दी के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि महिला अपने 76 वर्षीय पति और पांच रिश्तेदारों के साथ 15 मार्च को निजी वाहन से यहां आयी। उसके पति बद्दी की एक फैक्टरी में निदेशक हैं। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को महिला तेज बुखार होने पर बद्दी के एक निजी क्लीनिक में गयी जहां डॉक्टरों ने उसे दवा दी और घर में ही पृथक रहने को कहा।

राहत नहीं मिलने पर वह बृहस्पतिवार को फिर से अस्पताल आयी। उसे चंडीगढ़ पीजीएमआईईआर रेफर किया गया, जहां कल रात उसकी मौत हो गयी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 45 लोगों का पता लगाया है जो महिला से मिले थे।

इनमें महिला के पति, दिल्ली से आए पांच रिश्तेदार और फैक्टरी में काम करने वाले 33 कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वह जिन दो दिन अस्पताल गयी थी, वहां हिल व्यू सोसायटी के कुछ लोग भी आए थे, उन सभी को भी घरों में पृथक रखा गया है।

उन्होंने बताया कि निजी अस्पताल की एक नर्स को भी अस्पताल में ही पृथक रखा गया है। मालपानी ने बताया कि बद्दी वाली फैक्टरी से जुड़े एक बुजुर्ग दंपति ने 30 मार्च को तेज बुखार की शिकायत की थी, उन्हें भी पृथक रखा गया है। महिला की मृत्यु के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या दो हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया