लाइव न्यूज़ :

दूसरी लहर से ज्यादा गंभीर हो सकती है कोरोना की तीसरी लहर, बेहतर तैयारी से कम कर सकते हैं मौतें-एसबीआई रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2021 21:06 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि तीसरी लहर भी दूसरी लहर की तरह की गंभीर हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार इसकी अवधि 98 दिनों की हो सकती है। 

Open in App
ठळक मुद्देदूसरी लहर से ज्यादा गंभीर हो सकती है तीसरी लहर एसबीआई रिपोर्ट में दावा- बेहतर तैयारी से कम कर सकते हैं मौतें तीसरी लहर की अवधि 98 दिनों की हो सकती है

कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ रही है और अब तीसरी लहर के बारे में चर्चा हो रही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कोविड को लेकर जारी रिपोर्ट ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीसरी लहर भी दूसरी लहर की तरह की गंभीर हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार इसकी अवधि 98 दिनों की हो सकती है। 

हालांकि पांच पेजों की रिपोर्ट में कहा गया है कि तीसरी लहर के प्रभाव को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाकर और वैक्सीनेशन के जरिये कम किया जा सकता है। 

98 दिन की तीसरी लहर

रिपोर्ट में बताया गया है कि विकसित देशों में तीसरी लहर की औसत अवधि 98 दिन थी, जबकि दूसरी लहर की अवधि 108 दिन रही थी। 

सीमित हो सकती है मौतों की संख्या

रिपोर्ट के मुताबिक यदि हम तीसरी लहर के लिए बेहतर ढंग से तैयारी करें तो गंभीर मामलों को कम कर सकते हैं। जिसके चलते मौतों को कम किया जा सकता है। इसमें कहा गया है कि हमने पता लगाया है कि यदि गंभीर मामले 20 फीसद से कम होकर 5 फीसद रह जाते हैं तो तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या 40 हजार तक सीमित की जा सकती है। वहीं अभी दूसरी लहर में करीब 1.7 लाख लोगों की मौत हुई है। 

रिपोर्ट ने बच्चों को लेकर चेताया

साथ ही रिपोर्ट में बच्चों को लेकर भी सचेत किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चे तीसरी लहर में आघात योग्य ग्रुप में हो सकते हैं। उनके लिए टीकारण को प्राथमिकता देनी चाहिए। देश में 15-17 करोड़ बच्चे 12-18 साल के ग्रुप में हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को भी विकसित देशों की तरह अपनाई गई उन्नत खरीद की रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहिए। 

इसलिए तीसरी लहर की चर्चा ज्यादा 

हालिया दिनों में कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर लोगों में खासा डर है। इस लहर में कई एजेंसियों ने बच्चों के ज्यादा संख्या में संक्रमित होने की आशंका जताई थी। जिसके बाद धीरे-धीरे लोगों में तीसरी लहर को लेकर डर बैठता जा रहा है। बड़ी संख्या में माता-पिता अपने बच्चों को लेकर चिंतित हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए