लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: हिमाचल का पुलिस मुख्यालय सील, डीजीपी की रिपोर्ट में उनमें संक्रमण नजर नहीं आया

By भाषा | Updated: June 10, 2020 02:27 IST

डीजीपी समेत 28 नमूनों की जांच करने पर पता चला कि उनमें संक्रमण नहीं हैं जबकि एक नमूना अनिर्णायक रहा जिसकी दोबारा जांच की जाने की जरुरत है। पुलिस प्रवक्ता खुशाल शर्मा ने बताया कि एक जून को डीजीपी के कार्यभार ग्रहण करने पर एक व्यक्ति उन्हें बधाई देने और मिलने पुलिस मुख्यालय आया था।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संक्रमण के भय से हिमाचल प्रदेश के पुलिस मुख्यालय को मंगलवार को सील कर दिया गया डीजीपी संजय कुंडू और 28 अन्य अधिकारी स्व पृथक-वास में चले गए हैं।

शिमला: कोरोना वायरस संक्रमण के भय से हिमाचल प्रदेश के पुलिस मुख्यालय को मंगलवार को सील कर दिया गया और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू और 28 अन्य अधिकारी स्व पृथक-वास में चले गए हैं। गौरतलब है कि एक व्यक्ति ने हाल ही में पुलिस प्रमुख से भेंट की थी और इस व्यक्ति की बाद में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीजीपी कुंडू और 27 अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के अनुसार उनमें संक्रमण नहीं सामने नहीं आया। एक नमूने की फिर जांच की जाएगी। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक जनक राज ने बताया कि यहां पुलिस मुख्यालय से इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) में 29 नमूने भेजे गए थे।

उन्होंने बताया कि डीजीपी समेत 28 नमूनों की जांच करने पर पता चला कि उनमें संक्रमण नहीं हैं जबकि एक नमूना अनिर्णायक रहा जिसकी दोबारा जांच की जाने की जरुरत है। पुलिस प्रवक्ता खुशाल शर्मा ने बताया कि एक जून को डीजीपी के कार्यभार ग्रहण करने पर एक व्यक्ति उन्हें बधाई देने और मिलने पुलिस मुख्यालय आया था।

उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि सोमवार को उक्त व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया और मंगलवार को संक्रमण से दिल्ली में उसकी मौत हो गई। प्रवक्ता ने बताया कि यह सूचना मिलते ही डीजीपी और संभवत: उस व्यक्ति के संपर्क में आए 28 अधिकारी तत्काल प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्वयं ही गृह पृथक-वास में चले गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय सील कर दिया गया है और उसे संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीजीपी से मिलने के बाद वह व्यक्ति दिल्ली चला गया था। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जिस-जिस जगह पर गया था उसे सील करके संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। पुलिस ने हालांकि यह नहीं बताया कि व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला था या हिमाचल प्रदेश का। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे