लाइव न्यूज़ :

कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट पर केंद्र सरकार, राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ आज बैठक करेंगे मनसुख मांडविया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2022 07:37 IST

कोविड को लेकर गुरुवार को पीएम मोदी ने भी 1 घंटे तक हाईलेवल मीटिंग में की। उन्होंने देश में मौजूद हॉस्पिटल बेड्स, ऑक्सीजन सप्लाई और वेंटिलेटर्स के बारे में जानकारी ली।

Open in App
ठळक मुद्देमांडविया ने भारत की तैयारियों पर राज्यसभा में स्वत: संज्ञान लेते हुए बयान दिया।कोविड को लेकर गुरुवार को पीएम मोदी ने भी 1 घंटे तक हाईलेवल मीटिंग में की।

नयी दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया दुनिया के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। मांडविया ने भारत की तैयारियों पर बृहस्पतिवार को राज्यसभा में स्वत: संज्ञान लेते हुए बयान दिया।

हम लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैंः मांडविया

मांडविया ने कहा, "हम लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। चीन और भारत के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं है, लेकिन लोग दूसरे रास्तों से आते हैं।" उन्होंने कहा कि ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि वायरस का कोई अज्ञात स्वरूप भारत में प्रवेश न करे और साथ ही यात्रा करने में कोई बाधा न हो। मालूम हो कि चीन और कुछ अन्य देशों में कोविड मामलों में वृद्धि देखी गई है। 

उधर, कोविड को लेकर गुरुवार को पीएम मोदी ने भी 1 घंटे तक हाईलेवल मीटिंग में की। उन्होंने देश में मौजूद हॉस्पिटल बेड्स, ऑक्सीजन सप्लाई और वेंटिलेटर्स के बारे में जानकारी ली। देश भर में वैक्सीनेशन की रफ्तार क्या है, कितने लोगों ने बूस्टर डोज ले ली है इन सब सवालों पर प्रधानमंत्री को डिटेल में प्रेजेन्टेशन दी गई। वर्चुअल मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह, हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मांडविया, हेल्थ सेक्रेटरी राजेश भूषण, कैबिनेट सचिव राजीव गाबा, नीति आयोग के CEO परमेश्वरन अय्यर और नीति आयोग के मेंबर हेल्थ, डॉक्टर वी के पॉल शामिल हुए।

आईएमए ने भी जारी की परमार्श

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने गुरुवार को नागरिकों को कुछ देशों में कोविड मामलों में वृद्धि के बीच विवाह, राजनीतिक या सामाजिक बैठकों जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय यात्रा से बचने की सलाह दी। आईएमए ने एक परामर्श में लोगों से ‘‘आसन्न कोविड के प्रकोप’’ से बचने के लिए एहतियाती खुराक सहित कोविड-19 रोधी टीका लेने और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करने और सामाजिक-दूरी के मानदंडों को बनाए रखने जैसे कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की अपील की।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामनसुख मंडाविया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी