लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का ड्रेस पहनकर रोड पर उतरी पुलिस, राह चलते लोगों से कहा-मैं हूं कोरोना

By भाषा | Updated: April 6, 2020 15:14 IST

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में अब तक 10 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, जिनमें 8 लोगों का सफल इलाज किया चुका है.लॉकडाउन का पालन कराने और लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग ने यह तरीका अपनाया है।

छत्तीगसढ़ के रायगढ़ जिले में कोरोना वायरस (Covid-19) से बचाव को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया है। पुलिस के जवान वायरस का वेश धारण कर लोगों से लॉकडाउन (Lockdown) का पालन करवा रहे हैं। रायगढ़ शहर की सड़कों पर इन दिनों वायरस का वेश धारण किए पुलिसकर्मियों को अक्सर देखा जा सकता है।

वायरस का वेश धारण किए ये लोग सड़कों पर घूमते लोगों को रोकते हैं और कहते हैं, ‘‘मैं कोरोना हूं। मैंने पिछले लगभग एक माह में लाखों लोगों को बीमार किया है और हजारों की जान ली है। सड़कों पर निकलोगे तब मुझे अपने साथ घर लेकर जाओगे।’’ वे कोरोना वायरस के लक्षण और बचाव के तरीके भी बताते हैं।

रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि बंद का पालन कराने और लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग ने यह तरीका अपनाया है। सिंह ने बताया कि वायरस से बचाव के लिए लोगों से बंद का पालन कराना महत्वपूर्ण है। कुछ लोग जरूरी कार्य से बाहर निकलते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो लापरवाही करते हुए अकारण बाहर घूम रहे हैं। ऐसे लोगों को समझाने के लिए पुलिस ने यह तरीका अपनाया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोरोना वायरस के वेश में पुलिस के दो जवान बंद का पालन नहीं करने वाले और अकारण बाहर घूम रहे लोगों को शहर में घूम-घूम कर संदेश दे रहे हैं कि कोरोना आपसे और आपके घर से तब तक दूर रहेगा जब तक आप उसे खुद लेने घर से बाहर नहीं निकलेंगे।

इसका मतलब है कि घर से बाहर निकलने से कोरोना वायरस से संक्रमित होने की संभावनाएं हर जगह मौजूद हो सकती है। संतोष सिंह ने कहा कि उन्होंने स्वयं को और रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खुद को घर के अन्य परिजनों से अलग कर लिया है। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों और जवानों से कहा गया है कि वे अपने परिजनों से दूर रहे तथा खुद को और परिवार वालों को इस खतरे से बचाकर अपनी ड्यूटी करें।

रायगढ़ जिले में अभी तक एक भी व्यक्ति में कारोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि जिले में अभी तक 4,986 लोगों को आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। छत्तीसगढ़ में अभी तक 10 लोगों में कारोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें से आठ लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है तथा दो लोगों का इलाज किया जा रहा है। 

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनछत्तीसगढ़रायपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस