लाइव न्यूज़ :

कोरोना पर दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला, रविवार 22 मार्च को मेट्रो रहेगी बंद , पीएम मोदी ने किया था- 'जनता-कर्फ्यू' का ऐलान 

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 20, 2020 15:41 IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सारे स्कूल, मॉल, बाजार बंद करने के आदेश दिए हैं। दिल्ली में कोरोना के 10 से ज्यादा मामले हैं। जिसमें से एक की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस : दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा कि जनता कर्फ्यू के मद्देनजर रविवार को मेट्रो ट्रेन सेवा बंद रहेगी।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि कोविड -19 खतरे के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सभी मॉल बंद रहेंगे।

नई दिल्ली:  कोरोना वायरस (COVID-19) पर दिल्ली दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC)ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि 22 मार्च यानी रविवार को मेट्रो की सेवाएं बंद रहेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक 22 मार्च को होने वाले 'जनता कर्फ्यू' के मद्देनजर डीएमआरसी ने अपनी सेवाएं बंद रखने का फैसला किया है। इस कदम का उद्देश्य जनता को घर के अंदर रहने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है, जो कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में आवश्यक है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि कोविड -19 खतरे के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सभी मॉल बंद रहेंगे लेकिन किराना और दवाइयों की दुकानों को इससे छूट दी जाएगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मौजूदा हालात के मद्देनजर, हम सभी मॉल (उनमें किराना, दवाइयों की दुकानें और सब्जियों की दुकानें छोड़कर) बंद कर रहे हैं।

कोरोना वायरस के भारत में बढ़ते प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मार्च को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, मैं आज प्रत्येक देशवासी से एक और समर्थन मांग रहा हूं। ये है जनता-कर्फ्यू। जनता कर्फ्यू यानि जनता के लिए, जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू है। पीएम मोदी ने कहा, इस रविवार, यानि 22 मार्च को, सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक, सभी देशवासियों को, जनता-कर्फ्यू का पालन करना है। 

पीएम मोदी ने कहा, साथियों, 22 मार्च को हमारा ये प्रयास, हमारे आत्म-संयम, देशहित में कर्तव्य पालन के संकल्प का एक प्रतीक होगा। 22 मार्च को जनता-कर्फ्यू की सफलता, इसके अनुभव, हमें आने वाली चुनौतियों के लिए भी तैयार करेंगे।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली मेट्रोकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपीएम मोदी की अपील और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और मंत्री आशीष सूद ने की मेट्रो की सवारी, शेयर की तस्वीरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना