लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना ने अबतक 20 लोगों की जान ली, संक्रमितों की संख्या 3509 पहुंची

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2020 15:33 IST

बिहार में कोरोना को मात देने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इधर, अब कुल संक्रमित संख्या बढ़कर 3509 पर पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है।बिहार में चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर अबतक 20 हो गई है।

पटना: बिहार में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर अबतक 20 हो गई है। वहीं, विगत 24 घंटे में 159 संक्रमित बीमारी से ठीक हुए हैं, जिसके बाद इस वायरस से संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या भी बढ़कर 1209 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना से संक्रमित एक मरीज की पटना के एनएमसीएच अस्पताल में मौत हो गई। सीवान का यह व्यक्ति मुम्बई से लौटा था।

दूसरी मौत भोजपुर के तरारी में हुई है। इन दो मौतों के अलावा समस्तीपुर में एक प्रवासी की मौत 25 मई को हुई थी, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव पाई गई। तो वहीं भागलपुर के जगदीशपुर से भी एक मौत की पुष्टि हुई है। यह भी प्रवासी था और मुम्बई से लौटा था। बिहार में कोरोना को मात देने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इधर, अब कुल संक्रमित संख्या बढ़कर 3509 पर पहुंच गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा,' हम लोगों की इच्छा है कि ज्यादातर लोगों को रहने की सुविधा मिल जाए। अकारण किसी को जाना न पड़े। इससे उनको भी लाभ है और राज्य में भी थोड़ी बेहतर स्थिति होगी। यहां के उद्योग और व्यापार का और विस्तार होगा और लोगों को काम मिलेगा।'

केंद्र ने बताया : प्रवासी श्रमिकों में 80 प्रतिशत संख्या उत्तर प्रदेश, बिहार जाने वालों की

केंद्र ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बाद देशभर में फंसे प्रवासी मजदूरों में 80 प्रतिशत संख्या उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वालों की है। इन दोनों राज्यों ने भी प्रवासियों के लिए उठाए गए कदमों के बारे में अदालत को अवगत कराया ।

बिहार ने शीर्ष अदालत को बताया कि टिकट के लिए पैसा चुकाने वाले प्रवासियों को वह किराए का भुगतान कर रही है। उत्तर प्रदेश के लिए पेश वकील ने बताया कि भोजन और अन्य सुविधाओं के साथ 1,000 रुपये नकदी देकर उन्हें पृथक-वास में रहने को लेकर प्रेरित करने के लिए कदम उठाए गए हैं।

केंद्र की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति अशोक भूषण के नेतृत्व वाली पीठ को बताया कि इन प्रवासी मजदूरों में करीब 80 प्रतिशत संख्या उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वालों की रही है । 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया