लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Bihar Updates: बिहार में लगाया जा सकता है वीकेंड लॉकडाउन!, 6 से 21 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू जारी...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 11, 2022 16:34 IST

Covid-19 Bihar Updates: बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4737 नए मामले सामने आए,वहीं संक्रमण से छह वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गयी.

Open in App
ठळक मुद्दे4737 नए मामलों में सबसे अधिक 2566 मामले पटना में सामने आए हैं.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी संक्रमित पाए गए हैं.चिकित्सकों की सलाह पर वह घर में पृथक वास में हैं.

Covid-19 Bihar Updates: बिहार में बेकाबू कोरोना की तीसरी लहर से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या ने सबको चिंता में डाल दिया है. जिसको देखते हुए बिहार सरकार अब बड़ा फैसला लेने पर गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है.

इस बीच अब उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक-दो दिनों में बिहार सरकार वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की जा सकती है.सूत्रों के अनुसार इस दिशा में आधिकारिक तौर पर तैयारी की जा रही है. जल्द ही क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी. सीएमजी की बैठक पर अब सबकी नजरें टिकी है. सीएमजी की बैठक के बाद वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया जा सकता है.

अर्थात शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लागू किया जा सकता है. सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीएमजी की बैठक हुई थी. इसमें कोविड-19 के नए वैरिएंट पर चर्चा की गई. सूत्रों के अनुसार बैठक में कई चीजों पर सहमति बनी है. हालांकि अंतिम निर्णय दो दिन बाद फिर से होनेवाली बैठक में होगा.

फिलहाल बिहार में 6 जनवरी से 21 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लागू है. रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रखा गया है. सारे स्कूल-कॉलेज-कोचिंग तक बंद कर दिए गए हैं. सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी क्षमता के साथ लोग काम कर रहे हैं.

बावजूद इसके लोगों की लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी संक्रमित हो गए. ऐसे में आशंका है कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार वीकेंड लॉकडाउन का फैसला ले सकती है.

टॅग्स :बिहार में कोरोनानीतीश कुमारबिहारकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी