लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः पश्चिम बंगाल की सभी मस्जिदों में 8 अप्रैल तक एंट्री पर रोक, कहा- घरों के अंदर नमाज अदा करें  

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 24, 2020 13:48 IST

कोरोना वायरसः पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में इस महामारी के कुल आठ मामले हो गए हैं। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दोनों रोगी हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे थे। इनमें एक ब्रिटेन से और दूसरा मिस्र से लौटा है। 

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में सभी मस्जिदों में लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए कहा गया है। यह रोक आगामी नौ अप्रैल तक रहेगी ताकि लोगों एक जगह पर एकत्रित न हो सकें। 

कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए लगातार कोशिशें जारी है और देश में कई राज्यों को लॉकडाउन किया गया है। हालांकि जरूरी वस्तुओं के लिए ढिलाई दी गई है। इस बीच पश्चिम बंगाल में सभी मस्जिदों में लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए कहा गया है। यह रोक आगामी नौ अप्रैल तक रहेगी ताकि लोगों एक जगह पर एकत्रित न हो सकें। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल के इमाम एसोसिएशन ने सभी मस्जिदों में लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने का आग्रह किया है। इमाम सहित केवल 4-5 लोग ही अजान को पढ़ेंगे। लोगों को अपने घरों के अंदर नमाज अदा करनी चाहिए। साथ ही साथ कहा गया है कि राज्य की सभी मस्जिदों को 9 अप्रैल तक कोरोना वायरस के मद्देनजर आदेश का पालन करना चाहिए।

बता दें, पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में इस महामारी के कुल आठ मामले हो गए हैं। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दोनों रोगी हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे थे। इनमें एक ब्रिटेन से और दूसरा मिस्र से लौटा है।  अधिकारी के मुताबिक, उन्हें बेलियाघाट के संक्रामक रोग अस्पताल के पृथक वार्ड में रखा गया है। पहली जांच में दोनों संक्रमित पाए गए हैं और दूसरी जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं जिनके परिणाम का इंतजार है। इन आठ मामलों के अलावा दमदम के 57 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना वायरस के कारण सोमवार को एक स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई। 

संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राज्य में पांच दिन के लॉकडाउन का मंगलवार को दूसरा दिन है। बंद सोमवार को शाम पांच बजे से शुरू हुआ और 27 मार्च तक चलेगा। पुलिस ने सोमवार की शाम को शहर में निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के मामले में 255 लोगों को गिरफ्तार किया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं