लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 49 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 410 हुई

By स्वाति सिंह | Updated: April 9, 2020 17:43 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के जिन 15 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के छह या उससे ज्यादा मामले आए हैं वहां के सर्वाधिक प्रभावित इलाकों को 15 अप्रैल तक सील करने का आदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 410 हो हुई है।410 मामलों में से 221 तबलीगी जमात से जुड़े मामले हैं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 49 नये मामले आने के साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 410 हो गई है। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘ कुल 410 मामलों में 221 तबलीगी जमात से जुड़े हैं। 31 लोग उपचारित होकर जा चुके हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस की वजह से चार लोगों की मौत हुई है। ये मौतें मेरठ, बस्ती, वाराणसी और आगरा जिलों में हुई है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ महामारी रोग अधिनियम के तहत राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य है।’’ प्रसाद ने सभी लोगों से अपील की कि अपने चेहरे को ढक कर रखें क्योंकि संक्रमण को फैलने से रोकने में यह बहुत ही प्रभावशाली तरीका है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 15 ऐसे जिले हैं जहां कोविड-19 के छह या उससे ज्यादा मामले आए हैं। इन सभी जिलों में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षत्रों को आगामी 15 अप्रैल तक के लिए सील किया जाएगा। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बुधवार को बताया कि इन 15 जिलों- आगरा, लखनऊ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, फिरोजाबाद, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, बस्ती, महाराजगंज, सीतापुर और सहारनपुर में कोविड-19 के हॉट स्पॉट को आज शाम तक चिह्नित करके आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

गाजियाबाद के 13 इलाकों को हॉट स्पॉट के तौर पर चिह्नित किया गया है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कहा कि गाजियाबाद में 13 अत्यधिक प्रभावित स्थलों को पूरी तरह से सील किया गया है जिसमें पसौंडा गांव, वसुंधरा सेक्टर 2बी, भोपुरा में ऑक्सी होम्ज शामिल हैं। इन इलाकों में फल वाले, सब्जी वाले या बाहर के किसी भी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित है।

कोरोना वायरस के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 166 पर पहुंच गई है और संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5,734 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब भी 5,095 लोग संक्रमित हैं जबकि 472 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है तथा एक व्यक्ति देश छोड़कर चला गया है। मंत्रालय ने बताया कि देशभर में पिछले 24 घंटे में 17 और लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos