लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: तिरुवनंतपुरम के तटीय क्षेत्रों में शनिवार रात से 10 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन, जानें पूरा नियम

By भाषा | Updated: July 18, 2020 19:35 IST

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को कहा था कि पूनथुरा और पुल्लुविला में सामुदायिक स्तर पर वायरस का प्रसार हो चुका है और आसपास के क्षेत्रों में संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइस क्षेत्र में शनिवार आधी रात से 28 जुलाई आधी रात तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में लागू प्रतिबंधों में जो छूट दी जा रही थी वह दस दिन के लिए नहीं दी जाएगी।

तिरुवनंतपुरम: यहां स्थित दो तटीय गांवों में कोरोना वायरस के सामुदायिक स्तर पर हो रहे प्रसार को देखते हुए जिला प्रशासन ने तिरुवनंतपुरम के तटीय क्षेत्रों में शनिवार आधी रात से दस दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को कहा था कि पूनथुरा और पुल्लुविला में सामुदायिक स्तर पर वायरस का प्रसार हो चुका है और आसपास के क्षेत्रों में संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है।

जिला कलक्टर डॉ नवजोत खोसा ने कहा कि उत्तर में एडवा से लेकर दक्षिण में पोझियूर तक जिले के तटीय क्षेत्र को ‘क्रिटिकल कन्टेनमेंट जोन’ (सीसीजेड) घोषित कर दिया गया है और इस क्षेत्र में शनिवार आधी रात से 28 जुलाई आधी रात तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।

आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में लागू प्रतिबंधों में जो छूट दी जा रही थी वह दस दिन के लिए नहीं दी जाएगी। कलक्टर ने कहा कि वर्तमान में जिले के विभिन्न अस्पतालों में कोविड-19 के 1,515 से अधिक मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीसीजेड के बाहर और भीतर आवाजाही पर पूरी तरह रोक होगी। उन्होंने कहा कि अपनी परेशानी बताने के लिए लोगों को एक टोल फ्री नंबर दिया जाएगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया