लाइव न्यूज़ :

तरुण तेजपाल मामले में 27 अप्रैल को आएगा अदालत का फैसला : पुलिस

By भाषा | Updated: March 24, 2021 11:58 IST

Open in App

पणजी, 24 मार्च गोवा की एक सत्र अदालत ‘तहलका’ पत्रिका के पूर्व मुख्य संपादक तरुण तेजपाल के खिलाफ 2013 में दर्ज बलात्कार के मामले में 27 अप्रैल को फैसला सुनाएगी।

एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

तेजपाल पर समाचार पत्रिका द्वारा 2013 में आयोजित एक कार्यक्रम में गोवा के एक पांच सितारा होटल में अपनी पत्रकार सहकर्मी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत की न्यायाधीश क्षमा जोशी ने आठ मार्च को तेजपाल मामले में अंतिम दलीलें सुनी।

जांच अधिकारी सुनीता सावंत ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अदालत में मामले पर सुनवाई के लिए 27 अप्रैल की तारीख तय की है।

तेजपाल भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 342, 354, 354ए, 354बी, 376 और 376(2)(के) के तहत आरोपों का सामना कर रहा है।

मापुसा शहर में उत्तर गोवा जिला एवं सत्र अदालत ने बंद कमरे में दलीलें सुनी जिसमें अभियोजन पक्ष के 71 और बचाव पक्ष के पांच गवाहों के बयान दर्ज किए गए।

गोवा अपराध शाखा ने तेजपाल के खिलाफ फरवरी 2014 में 2,846 पृष्ठों का आरोपपत्र दायर किया था।

तेजपाल ने यह कहते हुए आरोपों को खारिज किया कि गोवा में भाजपा सरकार ने ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ के तहत ये आरोप लगाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब