लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थों के मामले में पुलिसकर्मियों के कॉल रिकॉर्ड संबंधी आदेश अदालत ने बरकरार रखा

By भाषा | Updated: February 2, 2021 18:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में छापामार कार्रवाई के दौरान जांच अधिकारी सहित पूरी टीम का उस समय का फोन कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन सौंपने के पुलिस कर्मियों को दिए गए आदेश को बरकरार रखा है।

उच्च न्यायालय ने हालांकि, निचली अदालत के फैसले में कुछ बदलाव किया है। निचली अदालत ने मोबाइल टावरों की मदद से मुखबिर के फोन कॉल डिटेल और लोकेशन साझा करने को भी कहा था।

न्यायमूर्ति सुग्रमणियम प्रसाद ने कहा, ‘‘मुखबिर के कॉल रिकॉर्ड की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती है क्योंकि ऐसा करने से मुखबिर की जान को खतरा पैदा हो सकता है। मुखबिर के कॉल डिटेल साझा करने संबंधी आदेश वैध नहीं हो सकता है।’’

उच्च न्यायालय दिसंबर, 2017 के निचली अदालत के आदेश को राज्य (दिल्ली पुलिस) द्वारा दी गई चुनौती पर सुनवाई कर रहा था। निचली अदालत ने अपने आदेश में आपराधिक मामलों के जांच अधिकारी, छापामार कार्रवाई में शामिल पूरी टीम और मुखबिर के कॉल डिटेल और मोबाइल फोन के लोकेशन मोबाइल टावरों के माध्यम से साझा करने को कहा था।

जांच अधिकारी को निर्देश दिया गया था कि वह आरोपी का मोबाइल फोन भी मालखाने से लाकर उसके समक्ष पेश करे।

इस आपराधिक मामले में आरोपी के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ था। आरोपी की ओर से मुकदमे की पैरवी वकील सुमेर सेठी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम