लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने जेलों में क्षमता से अधिक कैदी होने का मुद्दा उठाने वाली याचिका अस्वीकार की

By भाषा | Updated: February 11, 2021 21:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को एक याचिका स्वीकार करने से इनकार कर दिया, जिसमें कोविड-19 महामारी के बीच जेलों में क्षमता से अधिक कैदी होने का मुद्दा उठाया गया था और पुलिस को निर्देश देने की मांग की गई थी कि अधिकतम सात साल तक की कैद की सजा का प्रावधान करने वाले अपराधों के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाए।

प्रधान न्यायाधीश एस.ए. बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ को सूचित किया गया कि शीर्ष अदालत के 2014 के एक फैसले का उल्लंघन करते हुए मामूली अपराधों के आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। याचिका के मुताबिक उच्चतम न्यायालय ने तब अपने एक फैसले में कहा था कि अधिकतम सात वर्ष या उससे कम अवधि की कैद की सजा का प्रावधान करने वाले अपराधों के आरोपियों को बेवजह गिरफ्तार नहीं किया जाए।

इस पर पीठ ने याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश अधिवक्ता कोलिन गोंजाल्विस से पूछा, ‘‘ऐसे ठोस मामले कहां हैं, जो कथित तौर पर अर्नेश कुमार फैसले (2014 का फैसला) का उल्लंघन करते हों।’’

न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम भी पीठ का हिस्सा हैं।

पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता उस मामले में अवमानना याचिका दायर कर सकते हैं, जिसमें अदालत ने 2014 का फैसला सुनाया था।

उन्होंने कहा, ‘‘अच्छा होगा कि आप ठोस मामलों के साथ आएं।’’

शीर्ष न्यायालय में भोपाल के रहने वाले दो लोगों की याचिका पर सुनवाई हो रही थी, जिसमें अधिकारियों को हर महीने जेल में कैदियों की संख्या के आंकड़े वेबसाइट पर डालने और प्रकाशित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी