लाइव न्यूज़ :

अदालत ने कोविड के कारण एफएमजी परीक्षा स्थगित करने के डॉक्टरों के अनुरोध को खारिज किया

By भाषा | Updated: June 11, 2021 22:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने 18 जून को होने वाली विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) स्क्रीनिंग टेस्ट को देश में मौजूदा कोविड स्थिति के कारण स्थगित करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति अमित बंसल ने एसोसिएशन ऑफ एमडी फिजीशियंस की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें 18 जून को होने वाली परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया गा था। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मुझे अफसोस है। मैं (परीक्षा स्थगित करने का) इच्छुक नहीं हूं। (याचिका को) खारिज किया जाता है। विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा। ’’ उन्होंने शाम 7:35 बजे तक सुनवाई की।

एसोसिएशन ने कहा था कि परीक्षा केंद्रों के रूप में सीमित शहरों को ही अधिसूचित किया जा रहा है और ऐसे में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को कोविड टीके की एक भी खुराक लिए बिना यात्रा करनी होगी। इस संगठन के सदस्यों में कुछ विदेशी मेडिकल स्नातक भी हैं जिन्होंने विदेशों में स्थित संस्थानों में अपना प्राथमिक मेडिकल पाठ्यक्रम पूरा किया है।

हालांकि, राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) और राष्ट्रीय मेडिकल आयोग (एनएमसी) के वकील ने इस आधार पर याचिका का विरोध किया था कि यह केवल एक योग्यता परीक्षा है और अगर याचिकाकर्ता जून में परीक्षा में शामिल नहीं होते तो वे दिसंबर में भी परीक्षा दे सकते हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि कुछ उम्मीदवारों के जोर देने पर परीक्षा स्थगित नहीं की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब