लाइव न्यूज़ :

उत्तराधिकार के लिए समान कानून के अनुरोध वाली याचिका पर न्यायालय ने केंद्र को नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: March 10, 2021 20:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को एक जनहित याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा जिसमें उत्तराधिकार संबंधी कानूनों में विसंगतियां दूर करने और उन्हें सभी नागरिकों के लिए एक समान बनाने का अनुरोध किया गया है।

याचिका में कहा गया कि न्याय, समानता और महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए उत्तराधिकार में लिंग और धर्म निरपेक्ष कानून जरूरी हैं।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना तथा न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमण्यन की पीठ ने गृह मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय और महिला और बाल विकास मंत्रालय को नोटिस जारी किये।

पीठ ने मामले को एक लंबित याचिका के साथ जोड़ दिया जिसमें तलाक के लिए समान आधार की मांग की गयी है। पीठ ने मामले में हस्तक्षेप के अनुरोध वाली एक याचिका को भी विचारार्थ स्वीकार कर लिया।

वकील अश्विनी कुमार दुबे के माध्यम से दाखिल याचिका में विधि आयोग को यह निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है कि विकसित देशों के उत्तराधिकार संबंधी कानूनों और इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय समझौतों का अध्ययन किया जाए तथा तीन महीने के अंदर सभी नागरिकों के लिए ‘उत्तराधिकार के समान आधार’ पर रिपोर्ट तैयार की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?