लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ जारी हुआ जमानती वारंट, मानहानि केस में कोर्ट में नहीं हुए पेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2019 12:30 IST

बता दें कि थरूर ने बेंगलुरू साहित्य महोत्सव में दावा किया था कि एक अनाम आरएसएस नेता ने मोदी की तुलना ‘‘शिवलिंग पर बैठे बिच्छू’’ से की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमानहानि से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और धारा 500 के तहत यह शिकायत दायर की गई थी।शशि थरूर की पीएम मोदी पर की गई कथित 'बिच्छू' वाली टिप्पणी को लेकर बीजेपी नेता राजीव बब्बर ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

दिल्ली की राउड एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। दरअसल, शशि थरूर को पीएम मोदी पर दिये गए कथित 'बिच्छु' वाले बयान मामले में कोर्ट में पेश होना था। निर्धारित तारीख पर पेश न होने की वजह से कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया है। 

कोर्ट ने अब उन्हें 27 नवंबर को अपने समक्ष पेश होने के लिए कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने उन पर पांच हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।मालूम हो कि कांग्रेस नेता शशि थरूर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित 'बिच्छू' वाली टिप्पणी को लेकर दिल्ली बीजेपी के नेता राजीव बब्बर ने अपनी मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत में कहा गया है, 'मैं भगवान शिव का भक्त हूं। आरोपी (थरूर) ने करोड़ों शिव भक्तों की भावनाओं को नजरअंदाज करते हुए यह बयान दिया जो भारत तथा देश से बाहर सभी शिव भक्तों की भावनाओं को आहत करता है।'

मानहानि से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और धारा 500 के तहत यह शिकायत दायर की गई थी। बता दें कि थरूर ने बेंगलुरू साहित्य महोत्सव मेंदावा किया था कि एक अनाम आरएसएस नेता ने मोदी की तुलना ‘‘शिवलिंग पर बैठे बिच्छू’’ से की थी।

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप