लाइव न्यूज़ :

न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को कर संग्रह के लिए कराधान समितियों का गठन करने का निर्देश

By भाषा | Updated: August 25, 2021 18:39 IST

Open in App

मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार को कर संग्रह को सुव्यवस्थित और मजबूत करने के लिए संबंधित जिलाधिकारियों के नेतृत्व में सभी जिलों में कराधान समितियों का गठन करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति एस एम सुब्रमण्यम ने नमक्कल जिले के वलयाकरनूर में एसएसएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की याचिका का निपटारा करते हुए हाल ही में यह निर्देश दिया। याचिका में कॉलेज से अधिभार की मांग करने वाले थाट्टनकुट्टई ग्राम पंचायत के आदेश को रद्द करने का अनुरोध किया गया था। न्यायाधीश ने यह कहते हुए याचिका को खारिज कर दिया कि निजी शिक्षण संस्थान विभिन्न रूपों में अत्यधिक शुल्क जमा कर रहे हैं और भारी मुनाफा कमा रहे हैं। ये संस्थान ज्यादातर व्यावसायिक संस्थानों के रूप में कार्य कर रहे हैं। हालांकि, वे ग्राम पंचायतों को संपत्ति कर का भुगतान करने में अनिच्छुक थे, जिसके लिए आय का कोई अन्य स्रोत नहीं था। पंचायतों के लिए शहरी क्षेत्रों के समान ग्राम पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए करों का संग्रह महत्वपूर्ण है। न्यायाधीश ने कहा कि दुख की बात है कि आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी, कई गांवों में आधारभूत सुविधाओं और बुनियादी ढांचे की कमी है। न्यायाधीश ने कहा कि कर वसूली के मामले में कोई नरमी नहीं बरती जा सकती क्योंकि उक्त राजस्व से संवैधानिक लक्ष्यों को हासिल किया जाना है। न्यायाधीश ने सरकार को कराधान समितियां गठित करने का निर्देश दिया और कहा कि जिलाधिकारियों को संपत्ति कर निर्धारण की समीक्षा करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीविजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को झटका, मद्रास हाईकोर्ट ने रद्द किया सेंसर क्लीयरेंस

भारतलिव-इन रिलेशनशिप के आधुनिक जाल में महिलाओं को पत्नी का दर्जा दें: हाईकोर्ट

भारतउदयनिधि स्टालिन की 'सनातन को मिटाओ' वाली टिप्पणी नरसंहार का संकेत देती है: मद्रास हाईकोर्ट

कारोबारभारतीय कानून के तहत संपत्ति के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता, मद्रास उच्च न्यायालय का अहम फैसला

क्रिकेटएमएस धोनी ने किसके खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम