लाइव न्यूज़ :

अदालत ने आरईएल के पूर्व सीएमडी को दो दिन में समर्पण करने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: December 5, 2020 18:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर दिल्ली की एक अदालत ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सुनील गोधवानी को रेलिगेयटर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) में धन के कथित गबन से जुड़े धनशोधन के एक मामले में दो दिन के भीतर तिहाड़ जेल के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।

ऐसा नहीं करने पर गोधवानी को गिरफ्तार किया जा सकता है जो 25 सितंबर से अंतरिम जमानत पर हैं।

अदालत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें गोधवानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने और उन्हें समर्पण करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप यादव ने कहा कि अगर गोधवानी अदालत के आदेश के अनुरूप आत्मसमर्पण नहीं करते तो जांच अधिकारी को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए और संबंधित तिहाड़ जेल अधीक्षक को सौंप देना चाहिए।

ईडी के आवेदन के अनुसार गोधवानी को उनके ससुर की मृत्यु के बाद सितंबर में तीन सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर – मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो