लाइव न्यूज़ :

सचिन वाजे को जमानत से अदालत का इनकार, एनआईए को आरोपपत्र के लिए और एक महीने का समय दिया

By भाषा | Updated: August 5, 2021 20:04 IST

Open in App

मुंबई, पांच अगस्त मुंबई की एक विशेष अदालत ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटक सामग्री वाली एसयूवी मिलने के मामले में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को आरोपपत्र दाखिल करने के लिए एक महीने का समय दिया तथा मुख्य आरोपी सचिन वाजे की वह अर्जी खारिज कर दी जो उसने निर्धारित अवधि में आरोपपत्र दाखिल नहीं होने के आधार पर खुद के ‘‘जमानत का हकदार होने’’ के तौर पर दायर की थी।

न्यायाधीश ने कहा कि बर्खास्त पुलिस अधिकारी वाजे की जमानत अर्जी में कोई दम नहीं है और इससे अदालत का समय बर्बाद हुआ है।

अदालत ने गत नौ जून को एनआईए को आरोपपत्र दाखिल करने के लिए और दो महीने का समय दिया था। केंद्रीय एजेंसी ने बाद में एक और विस्तार का अनुरोध करते हुए कहा कि जांच अभी भी चल रही है।

वाजे ने इस आधार पर जमानत का अनुरोध किया था कि जांच एजेंसी निर्धारित समय के भीतर आरोपपत्र दाखिल करने में विफल रही, इसलिए वह रिहा होने का हकदार है।

ठाणे के व्यवसायी मनसुख हिरन की मौत के बाद वाजे को 13 मार्च, 2021 को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। हिरन ने दावा किया था कि 25 फरवरी को अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास ‘एंटीलिया’ के पास मिली एसयूवी उसके कब्जे से चोरी हो गई थी।

वाजे के अलावा, पूर्व 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा और कुछ अन्य पूर्व पुलिसकर्मी मामले में आरोपी हैं।

वाजे ने जमानत का अनुरोध करते हुए पहले के एक फैसले का हवाला देते हुए तर्क दिया कि उसे पहले भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था और बाद में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसलिए, एनआईए को 90 दिनों के भीतर आरोपपत्र दाखिल करना चाहिए, जैसा कि आईपीसी के तहत अपराधों के लिए निर्धारित है, न कि 180 दिनों के भीतर जैसा कि यूएपीए के तहत अनुमति है।

वाजे ने कहा कि आरोपपत्र के अभाव में गिरफ्तारी के 91वें दिन वह स्वत: ही जमानत का हकदार हो गया है। हालांकि न्यायाधीश डी ई कोथालिकर ने तर्क को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह एक ‘‘बिना गुणदोष की अर्जी’’ है और इसकी सुनवाई में ‘‘बहुमूल्य समय बर्बाद’’ हुआ।

अदालत ने कहा कि वह इसके मद्देनजर आरोपी पर कोई जुर्माना नहीं लगा रही कि वह अभी जेल में है। अदालत ने गत जून में भी वाजे द्वारा दायर इसी तरह की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए