लाइव न्यूज़ :

दूसरे धर्म या जाति में विवाह करने वालों को नहीं है डरने की जरूरत, कोर्ट ने सुरक्षा को लेकर सरकार से पूछा ये सवाल

By भाषा | Updated: September 20, 2019 06:10 IST

जिलाधिकारी या संबंधित पुलिस अधीक्षक उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेंगे जो ऐसे लोगों के मन में भय पैदा करने की कोशिश करते हैं। साथ ही प्रत्येक जिले में एक विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया गया है जहां व्यक्ति इस संबंध में सुरक्षा की मांग कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार के वकील ने अदालत को आश्वासन दिया कि सरकारी आदेश के मुताबिक याचिकाकर्ताओं को पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।31 अगस्त, 2019 को जारी सरकारी आदेश के मुताबिक, अंतरजातीय या दूसरे धर्म में विवाह करने वाले लोगों को पुलिस सुरक्षा दी जाएगी।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रदेश सरकार से कहा है कि वह 31 अगस्त, 2019 को जारी सरकारी आदेश के मुताबिक दूसरे धर्म या जाति में विवाह करने वालों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों से अदालत को अवगत कराए। 

सरोज और अन्य लोगों द्वारा दायर एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा ने अमरोहा के पुलिस अधीक्षक को यह देखने का निर्देश दिया कि क्या सरकारी आदेश के मुताबिक याचिकाकर्ताओं को जरूरी सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। 

मामले की अगली सुनवाई की तारीख 30 सितंबर, 2019 तय करते हुए अदालत ने राज्य सरकार के वकील को यह जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया कि याचिकाकर्ताओं को सुरक्षा देने के लिए पुलिस द्वारा क्या कदम उठाए जा रहे हैं। अंतरजातीय विवाह करने वाले कुछ लोगों की ओर से दायर इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि पुलिस उनकी मदद करने के बजाय वास्तव में उनके परिजनों का उत्पीड़न कर रही है। 

हालांकि राज्य सरकार के वकील ने अदालत को आश्वासन दिया कि सरकारी आदेश के मुताबिक याचिकाकर्ताओं को पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। 31 अगस्त, 2019 को जारी सरकारी आदेश के मुताबिक, अंतरजातीय या दूसरे धर्म में विवाह करने वाले लोगों को पुलिस सुरक्षा दी जाएगी।

इसके अलावा, जिलाधिकारी या संबंधित पुलिस अधीक्षक उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेंगे जो ऐसे लोगों के मन में भय पैदा करने की कोशिश करते हैं। साथ ही प्रत्येक जिले में एक विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया गया है जहां व्यक्ति इस संबंध में सुरक्षा की मांग कर सकता है।

टॅग्स :हाई कोर्टउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल