लाइव न्यूज़ :

अदालत ने मुंबई के अस्पताल में स्थानांतरित करने का वाजे का अनुरोध मंजूर किया

By भाषा | Updated: September 9, 2021 19:00 IST

Open in App

मुंबई, नौ सितंबर मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत ने हृदयरोग के उपचार एवं सर्जरी के लिए मुंबई के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने का पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे का अनुरोध बृहस्पतिवार को स्वीकार कर लिया।

‘एंटीलिया’ के समक्ष विस्फोटक रखने के प्रकरण एवं मनसुख हिरन हत्याकांड में मुख्य आरोपी वाजे को फिलहाल ठाणे के भिवंडी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मंगलवार को वाजे ने आवेदन देकर अदालत से उसे मुंबई के एक अस्पताल में स्थानांतरित करने का आदेश देने का अनुरोध किया था। वाजे के वकील ने यह जानकारी दी।

अभियोजन पक्ष ने कुछ शर्तों के साथ वाजे की अर्जी का विरोध नहीं किया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि आरोपी अपने डॉक्टर के निरीक्षण में मुंबई के निजी अस्पताल में उपयुक्त उपचार और हृदय धमनी बाईपास ग्राफ्टिंग सर्जरी (सीएबीजी) करा सकता है।

एजेंसी ने अदालत से संबंधित जेल अधिकारियों एवं पुलिस आयुक्त को उपचार के दौरान वाजे को उपयुक्त सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश देने की भी अपील की।

उसने अदालत से यह भी अनुरोध किया कि वह वाजे की पत्नी को उनकी देखभाल करने एवं उनके उपचार के बारे में जरूरी निर्णय लेने के वास्ते उनके साथ रहने की अनुमति दे।

अदालत ने दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद वाजे की अर्जी मंजूर कर ली।

एनआईए अदालत ने 30 अगस्त को वाजे को हृदयरोग का इलाज कराने के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती हो जाने की अनुमति दी थी। उससे पहले वाजे ने अदालत से कहा था कि वह ‘दूसरा स्टैन स्वामी’ नहीं बनना चाहते हैं। एलगर-माओवादी लिंक मामले के आरोपी स्वामी की स्वास्थ्य अधार पर जमानत का इंतजार करते हुए इस जुलाई में हिरासत में मौत हो गयी थी ।

वाजे और अन्य नौ आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। वाजे को नवी मुंबई की तलोजा जेल में रखा गया है।

दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास ‘ एंटीलिया’ के पास 25 फरवरी को एक गाड़ी मिली थी जिसमें विस्फोटक थे। ठाणे के व्यापारी मनसुख हिरेन ने दावा किया था कि एक सप्ताह पहले यह गाड़ी उनके कब्जे से चुरा ली गयी थी। पांच मार्च को वह एक नाले में मृत पाये गये थे।

एनआईए ने दावा किया था कि वाजे अंबानी के घर के समीप विस्फोटक वाली यह गाड़ी खड़ी करने एवं हिरेन हत्याकांड में शामिल थे। बाद में वाजे को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब