लाइव न्यूज़ :

न्यायालय दत्तक ग्रहण पर लैंगिक, धार्मिक रूप से तटस्थ कानून संबंधी मुद्दे की पड़ताल करने पर सहमत

By भाषा | Updated: January 29, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी उच्चतम न्यायालय उस जनहित याचिका में उठाए गए एक संवेदनशील मुद्दे की पड़ताल करने पर शुक्रवार को सहमत हो गया, जिसके जरिये देश में सभी नागरिकों के लिए दत्तक ग्रहण एवं संरक्षण के संबंध में लैंगिक और धार्मिक रूप से तटस्थ कानून बनाने का केंद्र को निर्देश दिए जाने का आग्रह किया गया है।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे के नेतृत्व वाली पीठ ने जनहित याचिका पर केंद्रीय गृह मंत्रालय, विधि मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को नोटिस जारी किया।

जनहित याचिका में आग्रह किया गया है कि दत्तक ग्रहण और संरक्षण के लिए निर्धारित आधारों में खामियों को दूर किया जाए और उन्हें सबके लिए समान बनाया जाए।

पीठ अधिवक्ता एवं भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

दत्तक ग्रहण और संरक्षण के संबंध में लैंगिक एवं धार्मिक रूप से तटस्थ कानून बनाने संबंधी मुद्दे की पड़ताल का न्यायालय का फैसला काफी मायने रखता है क्योंकि इसी पीठ ने 16 दिसंबर 2020 को उपाध्याय द्वारा दायर दो अन्य जनहित याचिकाओं की पड़ताल करने का निर्णय किया था, जिनमें तलाक तथा गुजारा भत्ते के लिए समान आधार तय किए जाने का आग्रह किया गया था।

उपाध्याय की ओर से शुक्रवार को पेश हुईं वरिष्ठ अधिवक्ता अंजना प्रकाश तथा गीता लूथरा ने शीर्ष अदालत से आग्रह किया कि सभी नागरिकों के लिए लैंगिक और धार्मिक रूप से तटस्थ कानून बनाए जाने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत अधिक खबरें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?