लाइव न्यूज़ :

टमाटर से लदे ट्रक को हाइजैक करने की दंपति ने की कोशिश, 2.5 टन टमाटर लेकर हुए फरार, अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2023 12:20 IST

पुलिस ने बताया कि किसान की शिकायत पर आरएमसी यार्ड पुलिस ने गिरोह का पता लगाया और शनिवार को भास्कर (28) तथा उसकी पत्नी सिंधुजा (26) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके तीन अन्य साथी अब भी फरार हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देदंपति राजमार्गों पर लूटपाट करने वाले एक गिरोह के सदस्य हैं।दंपति 2.5 लाख रुपये से अधिक कीमत के 2.5 टन टमाटर से लदे ट्रक को लेकर फरार हो गए।

बेंगलुरुः तमिलनाडु के एक दंपति को बेंगलुरु में 2.5 टन टमाटर से लदे ट्रक को हाइजैक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, वेल्लोर निवासी दंपति राजमार्गों पर लूटपाट करने वाले एक गिरोह के सदस्य हैं।

दंपति ने आठ जुलाई को चित्रदुर्ग जिले के चिक्काजाला में हिरियुर के एक किसान मल्लेश को रोका तथा यह दावा करते हुए उससे पैसे ऐंठने की कोशिश की कि उसके ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मारी है। पुलिस के मुताबिक, जब मल्लेश ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो दंपति ने उससे मारपीट की।

दंपति ने ट्रक ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकाल दिया और 2.5 लाख रुपये से अधिक कीमत के 2.5 टन टमाटर से लदे ट्रक को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि किसान की शिकायत पर आरएमसी यार्ड पुलिस ने गिरोह का पता लगाया और शनिवार को भास्कर (28) तथा उसकी पत्नी सिंधुजा (26) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके तीन अन्य साथी अब भी फरार हैं। 

टॅग्स :Tamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष