दिल्ली में डम्पर के कार पर पलटने से दंपति की मौत, बेटी घायल

By भाषा | Published: December 9, 2021 12:14 PM2021-12-09T12:14:16+5:302021-12-09T12:14:16+5:30

Couple killed, daughter injured after dumper overturns on car in Delhi | दिल्ली में डम्पर के कार पर पलटने से दंपति की मौत, बेटी घायल

दिल्ली में डम्पर के कार पर पलटने से दंपति की मौत, बेटी घायल

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम इलाके में बजरी ले जा रहे एक डम्पर के कार पर पलट जाने से कार सवार दंपति की मौत हो गई और उनकी नाबालिग बेटी घायल हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना रिंग रोड पर रात करीब 12 बजे हुई। इस बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और तीन लोगों को कार में फंसा पाया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) गौरव शर्मा ने बताया कि अग्निशमन विभाग की एक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया लेकिन भारी डम्पर को हटाया नहीं जा सका। इसके बाद एक क्रेन की मदद से घायलों को निकाला गया। मनीष शर्मा और उनकी पत्नी शिप्रा को एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं उनकी छह साल की बेटी सुरक्षित है।

डम्पर चालक घटनास्थल से फरार हो गया था। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Couple killed, daughter injured after dumper overturns on car in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे