लाइव न्यूज़ :

बड़वानी में आदिवासी महिलाओं को ईसाई धर्म अपनाने का लालच देने के आरोप में दंपति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 11, 2021 13:24 IST

Open in App

बड़वानी, 11 दिसंबर मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में पुलिस ने आदिवासी महिलाओं को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन देने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राजपुर थाना प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि आरोपियों की पहचान नवलपुरा गांव के निवासी अनार सिंह जमरे (35) और उसकी पत्नी लक्ष्मी जमरे (32) के रुप में हुई है। मदिल गांव के रहने वाले प्रकाश चौहान की शिकायत पर दंपति को शुक्रवार को मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

यादव ने शिकायत के हवाले से कहा कि दंपति, आदिवासी महिलाओं को अपने घर बुलाकर पैसे, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त दवा, रोजगार और अन्य सुविधाओं का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहते थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के घर से संबंधित कुछ साहित्य, पेन ड्राइव और अन्य सामग्रियां जब्त की हैं। साथ ही बताया कि स्थानीय अदालत द्वारा आरोपियों को जमानत दिए जाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया है।

संशोधित मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम में धोखाधड़ी, प्रलोभन के माध्यम से धर्म परिवर्तन के जुर्म में दंड का प्रावधान किया गया है। इसमें विवाह के लिए धर्मांतरण भी शामिल है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और नाबालिगों के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों में दो से दस साल की कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब