लाइव न्यूज़ :

अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में गरजे राहुल-  मोदी के हाथों में देश सुरक्षित नहीं, गोडसे को आदर्श मानने वाला आरएसएस हो रहा है हावी

By भाषा | Updated: July 5, 2018 02:15 IST

राहुल ने कांग्रेस के ग्राम सभा अध्यक्षों की बैठक के दौरान शक्ति पोर्टल-ऐप का शुभारम्भ किया।

Open in App

अमेठी, चार जुलाई: राहुल गांधी ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता महात्मा गांधी की बात करते हैं लेकिन नाथूराम गोडसे को आदर्श मानते हैं।

कांग्रेस के एक नेता ने पार्टी की सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक में राहुल द्वारा संघ पर हमला करते हुए कही बात के हवाले से कहा, ‘‘आरएसएस का देश की आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं रहा है। आरएसएस इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश कर रहा है।’’ राहुल ने बैठक में कहा कि ये आरएसएस महात्मा गांधी का नारा लगाते हैं और नाथूराम गोडसे को अपना आदर्श मानते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आरएसएस के लोग झूठे प्रचार के आदी बन चुके हैं। आजादी से लेकर देश के हर क्षेत्र में इतिहास है कि गांधी, नेहरू, इंदिरा और राजीव का देश के प्रति योगदान छिपा नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी देश में 'बुलेट ट्रेन नहीं बल्कि मैजिक ट्रेन' चला रहे हैं जो कभी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा, 'जीएसटी ने देश को बरबादी के कगार पर खड़ा कर दिया है। मोदी ने देश के गरीबों का पैसा देश के पांच उद्योगपतियों को बांट दिया है। आम आदमी महंगाई से परेशान है। राहुल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री चीन के राष्ट्रपति के साथ झूला झूल रहे हैं और वो हमारी जमीन हथियाने की योजना में लगा है।

BJP सांसद ने राहुल गांधी को दी चुनौती, कहा- गेहूँ और धान के पौधे पहचानकर दिखा दें तो करूंगा ये काम

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'डोकलाम के हालात ठीक नहीं हैं । पाकिस्तान की हरकतें आप सब देख रहे हैं । नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित नहीं है ।' राहुल ने कांग्रेस के ग्राम सभा अध्यक्षों की बैठक के दौरान शक्ति पोर्टल का शुभारम्भ किया । उन्होंने कहा कि इस ऐप से कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जुडेगा । 'इसमें आधारकार्ड एवं वोटर आईडी जोडते ही आप संगठन की मुख्य धारा से जुड़ जायेंगे । इसके जरिये पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का भी समाधान होगा ।' उन्होंने कहा कि संगठन को गांव स्तर पर मजबूत करने की जरूरत है । हम बहुत कुछ करते हैं पर अपनी बात मजबूती से रखने मे कंजूसी करते हैं जिसका लाभ दूसरे लोग उठा लेते हैं ।राहुल ने कहा कि इस बात की आश्यकता है कि हम समाज के हर व्यक्ति के सहयोगी बनें और कांग्रेस की नीतियों को मजबूती से उनके समक्ष रखें। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बैठक के जरिये राहुल ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से कांग्रेस संगठन की जमीनी हकीकत जानने की पूरी कोशिश की। राहुल किसान सत्तार के गांव खैराना गये । सत्तार के परिजनों के साथ कुछ समय बिताया । सत्तार की गत दिनों जायस मंडी में मौत हो गयी थी । कांग्रेस अध्यक्ष ने बरौलिया सहित कई गांवों का दौरा किया।

टॅग्स :राहुल गाँधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां