लाइव न्यूज़ :

एमसीडी स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर आप-भाजपा पार्षदों के बीच हुई भयंकर झड़प, सदन बना युद्ध क्षेत्र, लात-घूसे चले, महिला पार्षद भी भिड़ीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2023 20:33 IST

सदन में हंगामे और झड़प को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। भाजपा नेता हरीश खुराना ने इसे आम आदमी पार्टी की गुंडागर्दी बताया। वहीं आप विधायक आतिशी ने इसे बीजेपी की लफंगईगिरी बताया।

Open in App
ठळक मुद्देआप औप भाजपा पार्षदों की झड़प में पार्षद के बेहोश, चोटिल की बात सामने आई हैभाजपा नेता हरीश खुराना ने इसे आम आदमी पार्टी की गुंडागर्दी बतायावहीं आप विधायक आतिशी ने इसे भाजपा की लफंगईगिरी कहा

नई दिल्ली: एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के बीच दिल्ली सिविक सेंटर में आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों के बीच झड़प हुई। इस झड़प में दोनों तरफ के कुछ पार्षदों के चोटिल और बेहोश होने की बात कही जा रही है। दोनों तरफ के पार्षद इतने भयंकर तरह से भिड़ गए कि बीच बचाव के लिए सदन में पुलिस को बुलाना पड़ा। लेकिन फिर पार्षद एक-दूसरे पर लात-घूंसों की बरसात करते रहे। महिलाएं पार्षद भी एक-दूसरे से लड़ती हुई नजर आईं। बता दें कि सदन में हंगामे का यह तीसरा दिन है। भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। भाजपा नेता हरीश खुराना ने इसे आम आदमी पार्टी की गुंडागर्दी बताया।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के कहने पर वे गुंडागर्दी कर रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि चुनाव आयोग के अधिकारी चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद भी नहीं माने। वह अयोग्य मतदान को योग्य बातने के बाद भी नहीं माने। चुनाव में 3-3 उम्मीदवार भाजपा और आप के जीते। उन्होंने कोर्ट जाने की बात कही। 

वहीं आप विधायक आतिशी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज बीजेपी ने अपनी गुंडागर्दी, अपनी लफंगई का नमूना पेश किया। स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ लेकिन जैसे ही बीजेपी को लगा वो हार रहे हैं तो उन्होंने हमारी मेयर शैली ओबेरॉय पर स्टेज पर चढ़कर हमला किया। उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। 

भाजपा पार्षद मीनाक्षी शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा, यहां एक पार्टी को लेकर पक्षपात चल रहा है। हमारे 3 सदस्य और 3 सदस्य उनके जीते हैं, जब रिज़ल्ट आ गया तो वो घोषित क्यों नहीं करती। देर से वो झगड़े के लिए घोषित करती है। 

रवि नेगी (बीजेपी पार्षद) ने कहा कि हमें बिना बताए रिकाउंटिंग हो रही थी। चुनाव आयोग के सदस्य आकर घोषित कर के गए कि 3 सदस्य हमारे और 3 इनके जीते हैं लेकिन इन्होंने चुनाव आयोग के फैसले को नहीं माना और हमारे पार्षदों के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

जबकि आप पार्षद सुरेंद्र कौशिक ने कहा, भाजपा के पार्षदों ने हमारी मेयर पर हमला किया है। इन्होंने मेयर को मारा है। इन्होंने महिलाओं पर हमला किया और हमारी मेयर पर हाथ उठाया।  

टॅग्स :Delhi Municipal Corporationआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर