लाइव न्यूज़ :

धनशोधन मामला: कॉरपोरेट लॉबिइस्ट दीपक तलवार की सहयोगी के खिलाफ पेशी वारंट

By भाषा | Updated: October 2, 2019 18:59 IST

धनशोधन के पहले के एक मामले में अदालत ने कपूर की अग्रिम जमानत याचिका को पिछले महीने रद्द कर दिया था। ईडी के विशेष लोक अभियोजक नीतेश राणा के आवेदन पर अदालत ने यह आदेश पारित किया।

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने धनशोधन के एक मामले में कॉरपोरेट लॉबिइस्ट दीपक तलवार की एक सहयोगी के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया है। यह मामला विदेशी निजी एयरलाइंस को फायदा पहुंचाने और सरकारी एयर इंडिया को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा हुआ है। विशेष न्यायाधीश अनुराधा शुक्ला भारद्वाज ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को निर्देश दिया कि तलवार की निकट सहयोगी यास्मीन कपूर को तीन अक्टूबर को अदालत में पेश किया जाए।

कपूर वर्तमान में सीबीआई द्वारा दर्ज एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। धनशोधन के पहले के एक मामले में अदालत ने कपूर की अग्रिम जमानत याचिका को पिछले महीने रद्द कर दिया था। ईडी के विशेष लोक अभियोजक नीतेश राणा के आवेदन पर अदालत ने यह आदेश पारित किया।

राणा ने कहा था कि कपूर अदालत द्वारा दी गई जमानत का कपूर दुरूपयोग कर रही थीं। कपूर को अदालत ने 22 मार्च को अग्रिम जमानत दे दी थी जबकि तलवार न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी के वकील ए. आर. आदित्य ने कहा कि यह विश्वास करने का कारण है कि विदेशी एयरलाइंस से प्राप्त काला धन नयी दिल्ली में कपूर के लिए आवासीय संपत्ति खरीदने में किया जा रहा था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया कि कई कंपनियों में तलवार के साथ कपूर भी शेयरधारक थीं और इस अपराध में भागीदार थीं। इस सिलसिले में एजेंसी की जांच चल रही है। कपूर ने यह कहते हुए अग्रिम जमानत मांगी थी कि ईडी ने उन्हें नाम बताने की धमकी दी है और तलवार को भी समझाने को कहा था कि वह सरकारी अधिकारियों या राजनीतिक पदाधिकारियों के नाम और ऐसा नहीं करने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

धनशोधन मामले में तलवार को संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित किया गया था। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब