लाइव न्यूज़ :

कोरोना वैक्सीन: अब 60 साल से ऊपर के संसद सदस्यों को वैक्सीन लगाने की तैयारी, 336 सांसद इस लिस्ट में हैं शामिल

By हरीश गुप्ता | Updated: March 2, 2021 07:35 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने भी कोविड वैक्सीन ली। ऐसे में अब दूसरे 60 साल की उम्र से ज्यादा के सांसदों को भी वैक्सीन जल्द ही दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा में 149 और लोकसभा में 217 सांसदों की उम्र 60 साल से ज्यादा हैउपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शरद पवार ने सोमवार को लगवाया कोरोना का टीकाअभी 46 केंद्रीय मंत्री की उम्र है 60 वर्ष से ज्यादा है, मोदी मंत्रिमंडल की औसत उम्र 59.63 साल

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार को कोविड-19 प्रतिरोधक कोवैक्सीन लेने के बाद अब वरिष्ठ सांसदों को वैक्सीन देने का सिलसिला तेज होने की संभावना है. संसद का सत्र 8 मार्च से शुरू होना है.

राज्यसभा में 244 में से 149 और लोकसभा में 543 में से 217 सांसदों की उम्र 60 वर्ष से ऊपर है. मोदी सरकार में राज्य व स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री मिलाकर कुल 46 केंद्रीय मंत्रियों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है. इसमें महाराष्ट्र के नितीन गडकरी, प्रकाश जावडेकर, संजय धोत्रे, रावसाहब दानवे, रामदास आठवले शामिल हैं.

महाराष्ट्र से तो रेलवे व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी हैं, लेकिन उनकी उम्र 54 वर्ष है और वह किसी बीमारी से पीडि़त भी नहीं हैं. इसलिए इस चरण में वह बाहर ही रहेंगे. वैक्सीन के लिए तय शर्त में शामिल सांसदों में से एक शरद पवार ने भी टीका लगवा लिया है.

इस सूची में पी. चिदंबरम, प्रफुल्ल पटेल, नारायण राणे, विनय सहस्रबुद्धे जैसे महाराष्ट्र के सांसद प्रमुख हैं. महाराष्ट्र के 12 राज्यसभा सांसद और 30 लोकसभा सांसदों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है. मोदी मंत्रिमंडल की औसत उम्र 59.63 वर्ष है. 17वीं लोकसभा के सदस्यों की औसत उम्र 54 वर्ष है.

सारे राज्यों की बात की जाए तो कुल 4128 विधायकों में से 3400 विधायकों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है. इसमें जम्मू-कश्मीर नहीं है क्योंकि वहां विधानसभा का दोबारा गठन नहीं किया गया है.

विशेषज्ञों और समाजशास्त्रियों की राय में अग्रिम पंक्ति के तीन करोड़ कोविड योद्धाओं का टीकाकरण कार्यक्रम विश्वास की कमी के कारण उम्मीद पर खरा नहीं उतर सका था. अब प्रधानमंत्री द्वारा टीका लगवा लिए जाने के कारण इसकी मांग में उछाल देखने को मिल सकता है.

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोविड-19 इंडियानरेंद्र मोदीसंसद बजट सत्रशरद पवारएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो