लाइव न्यूज़ :

कोरोना से निपटने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया आर्थिक पैकेज की घोषणाएं, जानें बड़ी बातें

By धीरज पाल | Updated: March 24, 2020 17:52 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वह कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिये आर्थिक पैकेज की घोषणा करने की तैयारी में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविवाद से विश्वास योजना की समयसीमा बढ़ाकर 30 जून की गयी है।कंपनियों के लिये निदेशक मंडल की अनिवार्य बैठकों का समय 60 दिन बढ़ाया गया।

कोरोना संकट के बीच मंगलवार (24 मार्च) को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़ी घोषणाएं की। लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कई ऐलान किए, जिससे आमजन को राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने एटीएम से पैसे निकालने वाले लोगों को भी राहत दी है। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वह कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिये आर्थिक पैकेज की घोषणा करने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा, 'किसी भी बैंक के एटीएम से कैश निकालने वाले डेबिट कार्ड धारक को अगले 3 महीने तक मुफ्तसेवा दी जाएगी। इसके लिए कोई न्यूनतम बैलेंस शुल्क की आवश्यकता नहीं होगी। यानि डेबिट कार्ड से किसी भी बैंक के एटीएम से पैसा निकालना अगले तीन महीने के लिए फ्री कर दिया गया है। निर्मला सीतारमण ने ऐसे कई बड़ी घोषणाएं की, जानें कौन सी बड़ी बातें...

- वित्त वर्ष 2018-19 के लिये आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 जून की गयी, देरी से भुगतान के लिये ब्याज दर को 12 प्रतिशत से कम 9 प्रतिशत किया गया। स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) जमा करने में - देरी के लिये दंड ब्याज 18 प्रतिशत से कम कर 9 प्रतिशत किया गया। - सीतारमण ने कहा कि आधार को पैन से जोड़ने की समयसीमा 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून की गयी। - विवाद से विश्वास योजना की समयसीमा बढ़ाकर 30 जून की गयी है, कर विवाद से जुड़ी मूल राशि के भुगतान पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।- मार्च, अप्रैल, मई 2020 की जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि जून 2020 तक बढ़ाई गई। - सालाना पांच करोड़ रुपये से कम कारोबार करने वाली कंपनियों से जीएसटी रिटर्न दाखिल में देरी पर कोई ब्याज, जुर्माना अथवा विलंब शुल्क नहीं लिया जायेगा। - जिन कंपनियों का कारोबार 5 करोड़ रुपये से अधिक है, उन्हें देर से जीएसटी रिटर्न फाइल करने को लेकर कोई शुल्क या जुर्मना नहीं देना होगा, ब्याज दर को कम कर 9 प्रतिशत किया गया। - कंपनियों के लिये निदेशक मंडल की अनिवार्य बैठकों का समय 60 दिन बढ़ाया गया।- स्थिति अप्रैल के बाद भी ऐसी बनी रहती है, सरकार आईबीसी (दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता) की धाराओं को छह महीने के लिये निलंबित करने पर विचार करेगी। - डेबिट कार्डधारक अगले तीन महीने तक किसी भी बैंक के एटीएम से बिना किसी शुल्क के रुपये निकाल सकेंगे: - बैंक बचत खातों में न्यूनतम राशि शुल्क से पूरी तरह छूट दी जाएगी।- नियामक, वित्त मंत्रालय शेयर बाजारों की गतिविधियों, उतार-चढ़ाव पर नजर रख रहे हैं, एक दिन में तीन बार निगरानी रखी जा रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसनिर्मला सीतारमणइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष