लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सात और मरीज पॉजिटिव, नए मरीजों में डाक्टर भी शामिल, कई क्षेत्रों को किया गया सील 

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 30, 2020 16:15 IST

इस बीच श्रीनगर के खनियार इलाके में रहने वाली महिला, जो घाटी में कोरोना वायरस का पहला मामला थी, के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देअभी भी महिला को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन केंद्र में रखा जाएगा। नेशनल हेल्थ मिशन के मिशन निदेशक भूपेंद्र कुमार के अनुसार जम्मू कश्मीर में कुल 6465 लोगों को निगरानी में रखा है।

जम्मू: जम्मू कश्मीर में 7 नए पाजिटिव केस आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 45 हो गई है। दो की मौत हो चुकी है और 2 ठीक भी हो चुके हैं। ताजा मामलों में 4 कश्मीर से और 3 जम्मू से आए हैं जिनमें एक डाक्टर भी शामिल है। इस बीच खुशी की बात यह है कि श्रीनगर में पाए जाने वाली पहली महिला पाजिटिव अब पूरी तरह से ठीक हो गई है।

जम्मू में सोमवार को तीन और कोरोना संक्रमण मामलों का पता चला है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने लोगों की आवाजाही पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। आज पॉजीटिव पाए गए तीन मामलों में एक मरीज उधमपुर और दो जम्मू से हैं। जम्मू के दो संक्रमितों में एक जीएमसी अस्पताल का डॉक्टर भी शामिल है। हैं। श्रीनगर से 2 तथा शोपियां से भी दो मामले पाजिटिव पाए गए हैं।

डिप्टी कमिश्नर जम्मू सुषमा चौहान ने बठिंडी, सुंजवा और गुज्जर नगर में पूर्ण प्रतिबंध का आदेश देते हुए कहा कि किसी भी कारण से किसी भी व्यक्ति को बठिंडी, सुंजवा और गुज्जर नगर इलाकों से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने महामारी रोग अधिनियम 1879 और आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 का हवाला देते हुए जम्मू पुलिस स्टेशन के अधीन आने वाले पुलिस चौकी त्रिकुटा नगर, बठिंडी और पुलिस स्टेशन पीर मीट्ठा के अधीन आने वाले गुज्जर नगर चौकी को इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं एक ट्वीट में सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि आज कश्मीर डिवीजन से चार मामले सामने आए हैं। जबकि तीन मामले जम्मू डिवीजन से हैं। इसी के साथ जम्मू-कश्मीर में कोरोना ग्रस्त मरीजों की संख्या अब 45 हो गई है।

जम्मू- श्मीर सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया कि जम्मू कश्मीर में कोरोना के हर दिन बढ़ते पॉजीटिव मामले चिंताजनक है। इसे देखते हुए ही अब सरकार ने लॉकडाउन को लेकर और सख्ती कर दी है। घर से बिना किसी काम बाहर आने वालों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में भेजने के निर्देश दिए हैं। अब तक प्रदेश में दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।

इस बीच श्रीनगर के खनियार इलाके में रहने वाली महिला, जो घाटी में कोरोना वायरस का पहला मामला थी, के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। डॉक्टरों ने हाल ही में उसके सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जो नेगेटिव पाए गए हैं। हालांकि अभी भी महिला को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन केंद्र में रखा जाएगा और उसके बाद डॉक्टर यह तय करेंगे कि उसे छुट्टी दी जाए या नहीं।

दूसरी ओर नेशनल हेल्थ मिशन के मिशन निदेशक भूपेंद्र कुमार के अनुसार जम्मू कश्मीर में कुल 6465 लोगों को निगरानी में रखा है। इनमें से 3260 को होम क्वारंटाइन में रखा है। 307 को अस्पतालों में क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया है। 735 का सर्विंलांस पीरियड खत्म हो गया है। 2163 को घरों में निगरानी में रखा गया है। कुल 588 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 542 के टेस्ट नेगेटिव आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष