लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण में सबसे बड़ा उछाल, पिछले 24 घंटे 7466 नए मामले आए सामने

By विनीत कुमार | Updated: May 29, 2020 09:36 IST

Coronavirus Update India: भारत में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 65 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, 4706 लोगों मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से भारत में 175 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 175 लोगों की मौत, 7000 से ज्यादा नए मामलेभारत में कोरोना संक्रमितों की संंख्या बढ़कर 165799 हो गई है, 71 हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4700 के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार जारी अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 175 लोगों की जान गई है। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4707 हो गई है। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 165799 हो गई है।

देश में कोरोना से अब तक 71106 मरीज ठीक हुए हैं जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 89987 है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7466 नए मामले आए हैं। ये भारत में कोरोना संक्रमण का अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में ये उछाल तब आया है जब लॉकडाउन के चौथे चरण की समय सीमा 31 मई को खत्म हो रही है। 

भारत अब एशिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश भी हो गया है। एशिया में भारत से पीछे तुर्की है जहां करीब अभी 1 लाख 60 हजार के करीब मामले सामने आए हैं। वहीं, ईरान में 1 लाख 43 हजार और चीन में 83 हजार के करीब मामले हैं। सऊदी अरब में अब तक करीब 80 हजार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले बढ़कर 59546 हो गये हैं जबकि 1982 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी हाल के दिनों में तेजी से मामले बढ़े हैं। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को कोरोना वायरस के 344 नए मरीज आए, जो एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। इसके बाद राज्य में कोविड-19 के मामलों की संख्या 4,536 हो गई है। यहां 295 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, दिल्ली में भी गुरुवार को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 1,024 मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई है। दिल्ली में मृतकों की संख्या 316 हो गई है। इससे पहले बुधवार को एक दिन में सबसे अधिक 792 मामले सामने आये थे। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 16,281 हो गई है। गुजरात भी चिंता का सबब बना हुआ है जहां अब तक कोरोना से 960 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 15562 मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापश्चिम बंगालमहाराष्ट्र में कोरोनादिल्ली में कोरोनागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम