लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 434 लोगों की मौत, 19 हजार से ज्यादा नए मामले

By विनीत कुमार | Updated: July 2, 2020 09:55 IST

Coronavirus Update: भारत में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 6 लाख 4 हजार से ज्यादा हो गई है। देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी अब 18 हजार के करीब पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से अब तक 17834 लोगों की मौत, पिछले 24 घंटे में 434 की गई जानभारत में अब तक कोरोना से 359859 लोग ठीक हुए हैं, रिकवरी रेट करीब 60 प्रतिशत है

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक आए कुल मामले 6 लाख के पार पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालयी की ओर से गुरुवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 19148 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब देश में 6,04,641 हो गई है।

वहीं, इसी अवधि में 434 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है। ये आंकड़े बुधवार सुबह से आज सुबह के बीच हैं। इसी के साथ कोरोना से देश में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 17834 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 226947 है। वहीं, 359859 लोग इस बीमारी से ठीक/डिस्चार्ज भी हुए हैं। इस लिहाज से रिकवरी रेट अभी 59.51% है। वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 1 जुलाई तक कोरोना के 90,56,173 सैंपल टेस्ट हुए हैं। इसमें केवल बुधवार को 2,29,588 सैंपल टेस्ट किए गए।

इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,442 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 89 हजार से अधिक हो गई है जबकि अब तक कुल 2,803 रोगी जान गंवा चुके हैं। दिल्ली में 23 जून को एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 3,947 मामले सामने आए थे। 

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले

महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 5,537 नए मरीज बुधवार देर शाम तक सामने आए। राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर अब 1,80,298 हो गये हैं। इससे पहले राज्य में एक दिन में सर्वाधिक 5,493 नये मामले 28 जून को सामने आये थे। संक्रमण से 198 और मरीजों की मौत के साथ राज्य में महामारी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,053 हो गई। 

महाराष्ट्र में स्वस्थ हो चुके रोगियों की संख्या 93,154 पहुंच गई है। महाराष्ट्र में अभी उपचाररत मरीजों की संख्या 79,091 है। राज्य में अबतक 9,92,723 लोगों की जांच की जा चुकी है। राज्य में बुधवार को सामने आये 5,537 नये मामलों में मुम्बई से 1487, पुणे से 707, औरंगाबाद से 256 मरीज हैं। 

मुम्बई शहर समेत मुम्बई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में बुधवार को सर्वाधिक 3,688 नये मामले सामने आने के साथ इस क्षेत्र में कोरोना वायरस के कुल मामले 1,29,088 हो गये। साथ ही जो 198 और मौत हुई है उनमें 69 मरीज मुम्बई के थे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी