लाइव न्यूज़ :

Corona Update India: भारत में कोरोना मामलों में सबसे बड़ा उछाल, पिछले 24 घंटे में 62 हजार से अधिक नए मामले

By विनीत कुमार | Updated: August 7, 2020 10:09 IST

Corona Update India: भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 20 लाख के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमण के मामलों में सबसे बड़ी उछाल दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना के कुल मामले 20 लाख के पार हुएभारत में पिछले 24 घंटे में 62,538 नए केस, अब तक 41,585 लोगों की हो चुकी है मौत

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में सबसे बड़ी उछाल दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में ही देश में कोरोना के 62,538 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या अब 20 लाख के पार हो गई है। 

वहीं, पिछले 24 घंटे में 886 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है। देश में इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 41,585 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल मामले 20,27,075 हो गए हैं। इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 6,07,384 है। वहीं, 13,78,106 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं।

महज दो दिन पहले ही कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 19 लाख के पार पहुंची थी। देश में कोविड-19 के मामलों को एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन का वक्त लगा था और 59 दिन में यह आंकड़ा 10 लाख के पार चला गया। इसके बाद संक्रमण के मामलों को 20 लाख का आंकड़ा पार करने में महज 21 दिन का वक्त लगा।

कोरोना टेस्ट की बात करें तो अब तक देश में 2,27,24,134 सैंपल की जांच हो चुकी है। ये आंकड़े 6 अगस्त तक के हैं। इसकी जानकारी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की ओर से दी गई। आईसीएमआर ने बताया कि कल 6 अगस्त को 5,74,783 सैंपल की जांच हुई। 

यह लगातार 9वां ऐसा दिन है जब संक्रमण के 50,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। साथ ही ये पहली बार भी है जब कोरोना संक्रमण के 60 हजार से ज्यादा नए मामले भारत में सामने आए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस