लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 990 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार 

By भाषा | Updated: June 1, 2020 21:07 IST

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20834 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पिछले 24 घंटों में 990 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 50 लोगों की मौत हुई है।दिल्ली में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 523 हो गई है।

नयी दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 990 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ सोमवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 20,834 हो गए। संक्रमण से मरने वालों की संख्या 523 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि 11,565 लोग अब भी संक्रमित हैं वहीं 8,746 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में रविवार को एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 1,295 मामले सामने आए थे।  सोमवार को दिल्ली मे 268 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में अबतक 8746 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। दिल्ली मे अभी कोरोना वायरस के 11565 एक्टिव केस हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 20834 हो गई है। 

 दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और जवानों के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। अब मध्य जिले के एडिशनल डीसीपी सिकंदर सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले में पिंजड़ा तोड़ संगठन की भूमिका की जांच कर रहे अपराध शाखा के इंस्पेक्टर कुलदीप यादव व आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात रिजर्व इंस्पेक्टर ललित समेत पांच पुलिसकर्मी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। 

देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में तेज रफ्तार बढ़ोतरी थमने का नाम नहीं ले रही है। अभी तक कुल संख्या 1,94,700 हो चुकी है। इसके साथ ही भारत दुनिया भर में सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों के मामले में सातवें स्थान पर आ गया है। covid19india.org के अनुसार,कुल 1,94,700 केसों में से 95,690 अभी भी एक्टिव है जबकि 93,504 लोग ठीक हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या 5,495 हो गई है। दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में हालात और बुरे होते जा रहे हैं।

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20834 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 990 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 50 लोगों की मौत हुई है। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 523 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 268 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 8746 पहुंच गई है। फिलहाल में दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 11565 है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली में कोरोनाइंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी