लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया और जापान के नागरिकों को आज तक वीजा निलंबित, केंद्र सरकार सख्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2020 15:56 IST

परामर्श में तीन मार्च तक जापान और दक्षिण कोरिया के नागरिकों को जारी आगमन पर वीजा (वीओए) निलंबित कर दिया है, जिन्होंने अभी तक भारत में प्रवेश नहीं किया है। परामर्श में कहा गया है कि जिन लोगों के भारत की यात्रा करने के न टाल सकने वाले कारण हैं वे निकटतम भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से सम्पर्क कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवायरस को लेकर उभरते वैश्चिक परिदृश्य को देखते हुए सरकार ने नया यात्रा परामर्श मंगलवार को जारी किया।निकटतम भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से सम्पर्क कर सकते हैं।

नई दिल्लीः भारत में कोरोना वायरस के दो ताजा मामले सामने आने के एक दिन बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को एक यात्रा परामर्श जारी करके तीन मार्च को या उससे पहले इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया, जापान के उन नागरिकों को जारी नियमित वीजा या ई..वीजा निलंबित कर दिया जिन्होंने अभी तक भारत में प्रवेश नहीं किया है।

साथ ही परामर्श में तीन मार्च तक जापान और दक्षिण कोरिया के नागरिकों को जारी आगमन पर वीजा (वीओए) निलंबित कर दिया है, जिन्होंने अभी तक भारत में प्रवेश नहीं किया है। परामर्श में कहा गया है कि जिन लोगों के भारत की यात्रा करने के न टाल सकने वाले कारण हैं वे निकटतम भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से सम्पर्क कर सकते हैं।

यह परामर्श निलंबन को तत्काल प्रभाव से लागू करता है। कोरोना वायरस को लेकर उभरते वैश्चिक परिदृश्य को देखते हुए सरकार ने नया यात्रा परामर्श मंगलवार को जारी किया, जो पूर्व के सभी परामर्शों की जगह लेता है। इससे पहले चीन के नागरिकों को पांच फरवरी या उससे पहले जारी नियमित (स्टिकर) वीजा या ई..वीजा को निलंबित किया गया था। यह अभी भी लागू रहेगा।

जिन लोगों के भारत की यात्रा करने के न टाल सकने वाले कारण हैं वे निकटतम भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से सम्पर्क कर सकते हैं। परामर्श में कहा गया है कि उन सभी विदेशी नागरिकों को जारी नियमित (स्टिकर) वीजा या ई..वीजा अब तत्काल प्रभाव से निलंबित किये जाते हैं जिन्होंने चीन, ईरान, इटली, दक्षिण कोरिया और जापान की एक फरवरी या उसके बाद यात्रा की है और जिन्होंने अभी तक भारत में प्रवेश नहीं किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदक्षिण कोरियाईरानइराकजापाननरेंद्र मोदीहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप