लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: अहमदनगर से सामने आए निजामुद्दीन की तबलीगी जमात में शामिल 35 लोग, आइसोलेशन के लिए भेजे गए

By भाषा | Updated: April 1, 2020 18:58 IST

अधिकारी ने बताया कि अहमदनगर पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि तबलीगी जमात के सदस्य निजामुद्दीन में आयोजित मरकज़ में शामिल होकर जिले में आए और नेवासा, जामखेड और मुकुंदनगर में रह रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली का निजामुद्दीन कोरोना वायरस संक्रमण के एक केंद्र के रूप में उभरा है जहां तबलीगी जमात का 'मरक़ज़' हुआ था।सूचना के आधार पर पुलिस ने इनका पता लगाया और पाया कि कम से 35 लोग मरकज़ में शामिल हुए थे।

मुंबई: दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पिछले महीने हुए धार्मिक आयोजन में शामिल कम से कम 35 लोगों का महाराष्ट्र के अहमदनगर में होने का पता चला है। अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इन 35 लोगों में से 29 इंडोनेशिया, तंजानिया, दक्षिण अफ्रीका, घाना और अन्य देशों के नागरिक हैं, जबकि शेष स्थानीय निवासी हैं। उन्होंने बताया कि समूह का हिस्सा रहा एक विदेशी और एक स्थानीय व्यक्ति कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली का निजामुद्दीन कोरोना वायरस संक्रमण के एक केंद्र के रूप में उभरा है जहां तबलीगी जमात का 'मरक़ज़' हुआ था। आयोजन के बाद यहां से देशभर में गए लोगों का पता लगाने के लिए कई राज्यों में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है। अधिकारी ने बताया कि अहमदनगर पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि तबलीगी जमात के सदस्य निजामुद्दीन में आयोजित मरकज़ में शामिल होकर जिले में आए और नेवासा, जामखेड और मुकुंदनगर में रह रहे हैं। 

उन्होंने बताया, 'सूचना के आधार पर पुलिस ने इनका पता लगाया और पाया कि कम से 35 लोग मरकज़ में शामिल हुए थे।' अधिकारी के मुताबिक, इन लोगों को पहले जिले के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें पृथक केंद्र भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि अब उन लोगों का पता लगाया जा रहा है जो तबलीगी जमात के इस समूह के संपर्क में आए थे। अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन सभी जरूरी एहतियाती कदम उठा रहा है।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रदिल्लीकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनानिज़ामुद्दिन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया