लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: BSF में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 21 नए केस, अब तक कुल 286 ठीक हुए सुरक्षाकर्मी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2020 16:26 IST

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के मुताबिक अब तक 286 लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।  इस वक्त कुल 120 सक्रिय मामले हैं।

Open in App

देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच सीमा सुरक्षा बल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 21 नए मामले दर्ज किए गए। बीएसएफ ने ताजा जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी का उपचार नामित COVID19 स्वास्थ्य देखभाल अस्पतालों में चल रहा है।

बीएसएफ के मुताबिक अब तक 286 लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।  इस वक्त कुल 120 सक्रिय मामले हैं।  देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 6,654 नए मामले सामने आए जिसके साथ शनिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,25,101 पर पहुंच गए।

इस अवधि में 137 मरीजों की मौत हुई और मृतक संख्या बढ़कर 3,720 हो गई। लगातार दूसरे दिन इतनी बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक फिलहाल देशभर में कुल 69,597 संक्रमितों का इलाज चल रहा है, 51,783 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर चला गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक करीब 41.39 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।’’ संक्रमण के कुल 1,25,101 मामलों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। शुक्रवार से जिन 137 लोगों की मौत हुई है उनमें से 63 महाराष्ट्र में, 29 गुजरात में, 14-14 दिल्ली और उत्तर प्रदेश में, छह पश्चिम बंगाल में, चार तमिलनाडु में, दो-दो राजस्थान, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में तथा एक मरीज की मौत हरियाणा में हुई।

अब तक संक्रमण से देश में कुल 3,720 मरीजों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 1,517 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में, 802 मरीजों की मौत गुजरात में हुई है। मध्य प्रदेश में यह संख्या 272 है, पश्चिम बंगाल में 265 और दिल्ली में संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 208 है। राजस्थान में संक्रमण के कारण 153 लोगों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 152 की, तमिलनाडु में 98 की और आंध्र प्रदेश में 55 लोगों की मौत हुई।

कोविड-19 के कारण तेलंगाना में मृतक संख्या 45, कर्नाटक में 41 और पंजाब में 39 पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर में 20 लोगों की, हरियाणा में 16 की, बिहार में 11 की, ओडिशा में सात की, केरल तथा असम में चार-चार लोगों की मौत हुई। झारखंड, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में संक्रमण से तीन-तीन लोगों की मौत हुई और मेघालय तथा उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक संक्रमण से मौत के 70 फीसदी से अधिक मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे। देश में संक्रमण के सर्वाधिक 44,582 मामले महाराष्ट्र में, तमिलनाडु में 14,753, गुजरात में 13,268 और दिल्ली में 12,319 मामले हैं।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील